बडा प्यारा सजा है दरबार भवानी, दर्शन हेतु उमडने लगी है भक्तो की भारी भीड

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । दुर्गा झांकियो को सबसे सुंदर व नयनाभिराम बनाने की होड मे इस समय पंडालो की खूबसूरती देखते ही बन रही है नवरात्रि के द्वितीय दिवस पर देवी मां दुर्गा के दर्शनार्थ भक्तो की भारी भीड उमडने लगी है दर्शन का यह सिलसिला शाम से ही शुरु हो जाता है जो देर रात तक चलता है इस वर्ष नवरात्रि पर गौरझामर व गुगवारा सहित आसपास के प्रमुख स्थानो पर दो दर्जन के लगभग दुर्गा प्रतिमाओ की स्थापना की गई है। इस धर्म क्रांति से समूचा माहौल चहुंओर भक्तिभय दिखाई दे रहा है सुबह से माता को जलाभिषेक करने पूजा अर्चना आरती व दर्शन हेतु कतारो मे बच्चे बूढे महिलाएं बडी संख्या मे लगे देखे जा रहे है। समीपस्थ एवं नगर के देवी मंन्दिरो खेरमाता मंदिर, मरईमाता मंदिर, बीजासेन मंदिर, संतोषीमाता मंदिर, रामजानकी मंदिर, दुर्गा मंदिर आदि मे जल चढाने भीड उमड पडी है हिंदुओ के इस महत्वपूर्ण वार्षिक धार्मिक त्योहार को धूमधाम से मनाने हेतु सभी श्रृध्दालु जन नौ दिनो का कठिन व्रत उपवास रखकर नौ दिन का पर्व धूमधाम से मनाते है। नगर मे भक्ति गीतो से वातावरण धर्ममय है।

