बस और बाइक दुर्घटना, घायल ने हॉस्पिटल में दम तोड़ा

रविवार को हादसे में 3 घायल, 2 गंभीर हुए थे
ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
गैरतगंज । रविवार की दोपहर को राजमार्ग 44 गैरतगंज गाडरवारा मार्ग के भंवरगढ़ के पास बाइक और बस की आमने सामने। भिंडत हो गई थी। जिससे बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए। थे दो गंभीर घायलो को भोपाल रिफर किया गया था, एक गंभीर घायल की भोपाल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
बताया जाता है कि रविवार को गैरतगंज से सिलवानी की ओर जा रही शुभम ट्रेवल्स की बस MP04 PA 2910 और हीरो स्पलेंडर बाइक से सिलवानी से गैरतगंज की आ रहे थे कि भंवरगढ़ के पास आमने सामने जोरदार भिड़त हो गई थी जिससे बाइक पर सवार 2 युवकों को गंभीर चोटें आई थी। इस घटना में बाइक पर सवार सिलवानी निवासी असद खान पिता आयाज खान उम्र 20 साल एवं शाकिव खान पिता सलीम खान 19 वर्ष को गंभीर चोटें आईं है। वहीं एक अन्य हमजा खान पिता आरिफ खान उम्र 19 साल निवासी सिलवानी को भी चोटे आई हैं। घटना के समय पुलिस वाहन मौके से निकल रहा था घटना देखकर उन्होंने घायलों को उपचार हेतु गैरतगंज सिविल हॉस्पिटल अस्पताल पहुंचाया गया। वही बस चालक मौके से फरार हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रिफर कर दिया गया था। जिनमे गंभीर रूप से घायल असद खान पिता आयाज खान उम्र 20 साल की भोपाल में इलाज के दौरान रविवार देर रात दम तोड़ दिया। मृतक दो भाई एवं एक बहिन में सबसे छोटा था। और अध्ययनरत था। परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है।




