ककरुआ में ब्रम्हचारी शांतानंद महाराज की साधना स्थली का 1 हजार स्क्वायर फिट के भूखण्ड पर होगा भवन का निर्माण
रविवार को किया गया भूमि पूजन
सिलवानी । नगर के बरिष्ठ समाजसेवी, धर्मप्रेमी स्वर्गीय पटेल बाबूलाल जैन ककरुआ वालो की स्मृति में धर्मपत्नि चंदाबाई जैन की अनुमोदना से श्रीतारण तरण जैन समाज के प्रखर वक्ता, सन्त तारण स्वामी के अनुयाई, ब्रम्हचारी शांतानंद महाराज के लिए साधना स्थली का निर्माण कराया जा रहा हैं। निर्माण कार्य का भूमि पूजन शुभ मुहुर्त में किया गया। इस मौके पर समाजजन मौजूद रहें।
रविवार को सुबह के समय तहसील मुख्यालय से करीब 7 किलोमीटर दूर ककरुआ गांव में पटेल परिवार के द्वारा निर्माण कार्य कराए जाने हेतु मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन का कार्यक्रम ब्रम्हचारी शांतानंद महाराज की विशेष उपस्थिति में संपन्न किया गया । साघना स्थली निर्माण के लिए स्वयं की भूमि देने वाले समाजसेवी, धर्म प्रेमी स्वर्गीय पटेल बाबूलाल जैन के लघु पुत्र पटेल राजीव समैया ने बताया कि ककरुआ ग्राम में 1 हजार स्क्वायर फिट निजी भूमि पर ब्रम्हचारी शांतानंद महाराज की घर्म साधना हेतु ध्यान केंद का निर्माण कार्य स्वयं के व्यय पर कराया जा रहा है। निर्धारित प्लान के अनुसार दो मंजिला निर्माण कार्य कराया जाएगा । इस ध्यान केंद्र का निर्माण राजीव कुमार समैया, सुरभि, ऋषिका, अतिषय, राजुल व समस्त ककरुआ वाले पटेल परिवार के द्वारा पवित्र पावन भावना के तहत कराया जा रहा है। भूमि पूजन के मौकेे पर बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहेें।

