मध्य प्रदेश

कलेक्टर सिसोनिया ने गढ़ी में आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण

बच्चों की उपस्थिति, स्वास्थ्य जांच सहित अन्य गतिविधियों की ली जानकारी
बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश
रायसेन । जिले के नवागत कलेक्टर रोहित सिसोनिया द्वारा मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत गैरतगंज जनपद की ग्राम पंचायत गढ़ी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर वहां संचालित गतिविधियों और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली गई। उन्होंने केंद्र में बच्चों की उपस्थिति, स्वास्थ्य जांच, पोषण आहार वितरण तथा साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही सारा एप पोर्टल पर दर्ज जानकारी का भी अवलोकन किया।
कलेक्टर रोहित सिसोनिया ने आंगनवाड़ी में दर्ज बच्चों की संख्या तथा उनकी नियमित उपस्थिति, सेम बच्चों, पोषण ट्रेकर, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के पंजीयन और नियमित स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण आदि के बारे में जानकारी ली। इस दौरान महिला बाल विकास विभाग अधिकारी ने बताया कि कम वजन वाले दो बच्चे रायसेन में उपचाररत् है। उन्होंने निर्देशित किया कि बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसी प्रकार आंगनवाड़ी केंद्र में शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए बच्चों को निर्धारित सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button