क्राइम

पुलिस ने 5 ग्राम स्मैक के साथ 1 मादक पदार्थ तस्कर को किया गिरफ्तार

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0″ अभियान एवं OPERATION EAGLE CLAW के तहत नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता*
लगभग 50000 रुपए कीमत की स्मैक जप्त।
आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में किया गया पेश।
एक ओर जन-जागरूकता, दूसरी ओर नशे के कारोबारियों पर लगातार सख्त प्रहार—यही है नरसिंहपुर पुलिस की दोहरी रणनीति।
रिपोर्टर: कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत नरसिंहपुर पुलिस एक ओर जिलेभर में जन-जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत करा रही है, वहीं दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे “OPERATION EAGLE CLAW” के माध्यम से नशे के कारोबार में संलिप्त तस्करों एवं पैडलर्स पर लगातार कठोर प्रहार कर रही है। नरसिंहपुर पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि नशे के प्रति जागरूकता और नशा कारोबारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही – दोनों साथ-साथ रहेगी।
इसी क्रम में थाना साईखेड़ा पुलिस द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गाडरवारा ललित सिंह डागुर के मार्गदर्शन में कार्याही करते हुए दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को प्रभावी कार्यवाही करते हुए 1 मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 05 ग्राम स्मैक (अनुमानित कीमत ₹50,000) जब्त किए हैं। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की संगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
इस दौरान रोहित कुमार उर्फ पिद्दा पिता  हरनारायण काछी उम्र 18 साल 9 माह नि. खिड़का मोहल्ला थाना साईखेड़ा, जिला नरसिंहपुर को गिरफ्तार कर 05 ग्राम स्मैक अनुमानित कीमत ₹50,000 जप्त की गई।
आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी साईखेड़ा निरीक्षक संध्या चंदेल के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक रफ़ी अहमद, प्रधान आरक्षक नरेंद्र कुशवाह , आरक्षक शिवम पटेल, आरक्षक धर्मेंद्र सिंह , आरक्षक बालबिहारी रघुवंशी , सैनिक रुपेश श्रीवास एवं महिला आरक्षक कुमुद पाठक की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।
*नरसिंहपुर पुलिस की अपील*
“नशे से दूरी है ज़रूरी” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज और आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित बनाने का जनआंदोलन है। युवाओं का भविष्य बचाने के लिए नरसिंहपुर पुलिस जागरूकता और सख्त कानूनी कार्रवाई—दोनों मोर्चों पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
यदि आपके आसपास कोई व्यक्ति अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी या सेवन के लिए प्रेरित करता है, तो उसकी सूचना तत्काल नारकोटिक्स हेल्पलाइन 7701052700 पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Related Articles

Back to top button