मध्य प्रदेशराजनीति

मोदी सरकार के संवैधानिक संस्थाओं पर हमले के खिलाफ कांग्रेस आंदोलित

पूरे देश में कांग्रेस का 40 दिवसीय संविधान बचाओ अभियान
चौपाल पदयात्रा रैली घर-घर संपर्क अभियान कर चलेगा कार्यक्रम

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रीय प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, राष्ट्रीय सचिव रणविजय सिंह लोचव की उपस्थिति में प्रदेश प्रबंध समिति विधायक जिला अध्यक्षों की भोपाल में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में भाग लेकर लौटे कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने बताया कि नरेंद्र मोदी सरकार की नाकामियों भ्रष्टाचार महंगाई बेरोजगारी के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी 40 दिन से राष्ट्रीय आंदोलन कार्यक्रम की घोषणा की गई है।
यह अभियान सरकार द्वारा संवैधानिक मूल्यों के बेतुके उल्लंघन और राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से केंद्रीय एजेंसियों के खुले तौर पर हथियार बंद किए जाने, संघीय सिद्धांतों के बार-बार अतिक्रमण, और बढ़ती महंगाई बेरोजगारी तथा बढ़ती असमानता पर सरकार की शर्मनाक उपेक्षा के खिलाफ एक शक्तिशाली जान आधारित राजनीतिक प्रतिरोध का प्रतीक है संविधान के प्रति एक घोर अपमान की भावना से न्यायपालिका को भी अब प्रत्यक्ष धमकियों और दबाव की रणनीति से शिकार बनाया जा रहा है जो बढती तानाशाही का स्पष्ट संकेत है।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस मोदी सरकार के हालिया कठोर और गैर कानूनी कदम नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों की मनमानी और राजनीतिक प्रेरित जपती कुर्की की करवाई की निंदा की है ।
कटनी जिले में 3 अप्रैल से 30 मई तक के कार्यक्रम अलग-अलग चरण पर पंचायत ब्लॉक जिला स्तर पर आयोजित किए जाएंगे ।

Related Articles

Back to top button