मध्य प्रदेश

कार्ययोजना बनाकर ही हम धरातल पर कार्य कर सकते है : राजेश बाबू अर्गल

ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
तेंदुखेडा । मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक राजेश बाबू अर्गल के मार्गदर्शन में नवाकुंर संस्थाओ और विकासखण्ड के विभिन्न ग्रामो की प्रस्फुटन समितियों की समीक्षा बैठक सोमवार को स्थानीय जनपद सभागार में आयोजित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के प्रतीक चित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्ज्वलन मुख्य अतिथि रिटायर्ड उद्यानिकी अधिकारी पं.रमेश तिवारी एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविन्द यादव ने किया।अवसर पर पं. रमेश तिवारी जी ने कहा कि आप सभी समितियां ही अपने गाँव की आवाज है,इसलिये आपके द्वारा किये गये कार्यो से गाँव मे जागरूकता तो आती है,साथ ही गाँव के लोगो की समस्याओं को प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के पास रखने में भी आपकी सक्रियता कारगर सिद्ध होगी।
मंडल अध्यक्ष गोविंद यादव ने कहा कि- मन में अगर दृण संकल्प हो तो कोई भी लक्ष्य छोटा या बड़ा नही होता है,मन की स्थिति को पहले हमें स्थिर रखना होगा,चाहे परिस्थिति जैसे भी आये।आप सभी प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधियों के लिये जन अभियान एक बहुत अच्छा अवसर है,जहां आपके कौशल और व्यक्तित्व का विकास होता है औऱ सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने का अवसर प्राप्त होता है। सभी प्रस्फुटन समितियों द्वारा की गई गतिविधियों एवं विशेष कार्यो के बारे में सभी ने पटल पर रखी।बैठक की शुरुवात में सभी समितियों के प्रतिनिधियों के परिचय एवं परिषद के गीत के माध्यम से हुआ। इसके पश्चात ब्लॉक समन्वयक राजेश बाबू अर्गल ने कहा कि तेंदूखेड़ा में निरंतर ही नवाकुंर संस्थाओ के मार्गदर्शन में आप सभी समितियों के द्वारा समग्र रूप से जनजागरूकता के विशेष कार्य के किये जा रहे है,जिसके फलस्वरूप ग्रामीण क्षेत्रो में भी जागरूकता आ रही है। लाडली बहना योजना के क्रियान्वयन में भी आप सभी का सराहनीय सहयोग रहा है। साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को भी हम कार्यो से अवगत कराये ताकि उनसे भी सहयोग प्राप्त कर जन समस्याओं का निवारण कर सके इस दौरान विकास खण्ड स्तरीय समीक्षा बैठक में सेक्टर तेजगढ़, तारादेही, झलौन, सहजपुर एवं तेंदूखेड़ा की प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही एवं नवाकुंर संस्थाओ में सूर्या सेवा समिति से प्रीतम केवट, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मेहगुवाखुर्द से धर्मेन्द्र पाल,स्वर्गीय राम सिंह लोधी समिति से दुर्जन सिंह लोधी एवं आर्या फॉउंडेशन से शुभम जैन एवं परामर्शदातो राम राय, श्वेता खरे, संजय खरे, आशीष रैकवार की उपस्थिति रही।कार्यक्रम का सफल संचालन दिनेश साहू एवं आभार प्रदर्शन रितिक तोमर द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button