मध्य प्रदेश

धूमधाम से मनाया कांग्रेस ने स्वतंत्रता दिवस

सुभाष एवं जवाहर चौक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने फहराया तिरंगा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के संदेश का हुआ वाचन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रतिवर्षा अनुसार जिला मुख्यालय कटनी के हृदय स्थल सुभाष चौक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने ध्वजारोहण किया एवं उपस्थित कांग्रेस जिन्होंने राष्ट्रगान किया तद उपरांत जवाहर चौक में ऐतिहासिक धरोहर में कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने ध्वजारोहण कर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के संदेश का वाचन किया।
उसके उपरांत कहा कि “वोट चोरी” के खिलाफ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ “एक व्यक्ति एक वोट” के सिद्धांत की रक्षा के लिए 17 अगस्त से बिहार में “वोटर अधिकार यात्रा” निकल रही है हम स्वच्छ मतदाता सूची बनवाकर ही रहेंगे।
पूर्व जिला अध्यक्ष गुमान सिंह ने कहा देश की संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है सभी को सावधान रहना पड़ेगा। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रजनी वर्मा ने कहा भाजपा सरकार के राज्य में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं ।
पूर्व जिला अध्यक्ष प्रियदर्शन गौर ने कहा सभी को एकजुट होकर संविधान को बचाने की लड़ाई लड़नी पड़ेगी कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवानी ने कहा हम सभी राहुल गांधी जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला ने कहा निर्वाचन आयोग सरकार के दबाव में आकर काम कर रही है। जिला कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष पंकज गौतम ने सेवादल साथियों सहित तिरंगे को सलामी दी एवं संचालन किया।
जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष अजय कछवाहा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मारूफ अहमद, गोविंद सचदेवा, वरादमल चांदवानी, अब्दुल कादिर, मुन्ना भाई, पूर्व पार्षद राजाराम यादव ,मुन्ना कुशवाहा, श्याम पाहुजा, अजय गोटिया, माया चौधरी, जिला कांग्रेस सचिव रॉबिन पीटर , सद्भावना प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष जॉर्ज डेविड, कल्लू विश्वकर्मा, लता खरे, अजय जैसवानी, अशोक बहलानी, डॉ सनत तिवारी, पूर्व पार्षद संदीप यादव, गुड्डू, अमित गर्ग, सुखबीर सिंह, रवि मंगलानी, राधिका प्रसाद खरे आदि कांग्रेस जन उपस्थित है।

Related Articles

Back to top button