मध्य प्रदेश

ग्राम पंचायत उमरियापान में सरपंच अटल ब्यौहार फहराया तिरंगा झंडा

जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे ने रैबिन काटकर किया ओपन जिम का किया शुभारंभ
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । स्वतंत्रता दिवस की 79 वर्षगांठ उमरियापान सहित ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ग्राम पंचायत प्रांगण में सरपंच अटल ब्यौहार ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय तिरंगे झंडे को सलामी दी । तत्पश्चात पंचायत प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें छात्र छात्राओं देशभक्ति से ओतप्रोत गीत, कविताएं और नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे ने उमरियापान नगरवासियों को बड़ी सौगात देते हुए बोदा नाला में पुलिया निर्माण हेतु 10 लाख रुपए की घोषणा की। साथ ही ग्राम पंचायत प्रांगण में नवनिर्मित ओपन जिम का जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे, सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम, सरपंच अटल ब्यौहार, गोविंद प्रताप सिंह ने रेबिन काटकर ओपन जिम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में नगर के गणमान्यजनों नागरिकों अपने विचार व्यक्त किए। सरपंच अटल ब्यौहार ने देश के वीर सपूतों नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की । सरपंच अटल ब्यौहार ने ग्रामवासियों से आग्रह किया कि है कि नगर को स्वच्छ बनाए साथ ही ग्राम के विकास में सक्रिय योगदान दें ।
इस अवसर दौरान सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम, जनपद अध्यक्ष सुनीता दुबे, जनपद उपाध्यक्ष दुर्गा पटेल, भाजपा जिला मंत्री विजय दुबे, मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, राजेश चौरसिया, संतोष दुबे, राजेश ब्यौहार, गोविंद प्रतापसिंह, पारस पटेल, प्रमोद असाटी, जयपाल सिंह, जयप्रकाश चौरसिया, दिनेश असाटी, अंकित झारिया, राकेश यादव, जनपद सदस्य शैलेंद्र पौराणिक, उपसरपंच जागेश्वर प्रसाद सोनी, सुखदेव चौरसिया, मौजीलाल पौराणिक, संतोष पौराणिक, अश्वनी शुक्ला, पंच जगमोहन चौरसिया, गोरे चौरसिया , संजू चौरसिया, सुनील चौरसिया, शिल्लू बर्मन, मन्नू चौरसिया , मुकेश बर्मन, सूरज कोल, रामनाथ कोल, पत्रकार सतीश चौरसिया, आदित्य ब्यौहार, सचिव रमेश झारिया, रोजगार सहायक अतुल चौरसिया संहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन दिनेश चौरसिया ने प्रभावशाली ढंग से किया।
उमरियापान पंचायत में जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे की उपस्थिति और विकास कार्यों की घोषणाओं ने ग्रामवासियों में नए उत्साह का संचार किया है ।

Related Articles

Back to top button