मध्य प्रदेशराजनीति

20 सितंबर को कांग्रेस किसान न्याय यात्रा कटनी में निकलेगी

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मध्यप्रदेश के किसान एमएसपी की मांग लगातार कई वर्षों से कर रहे हैं फसल की लागत दो गुना हो गई है लेकिन सरकार उनको उचित समर्थन मूल्य पर खरीदी नहीं कर रही है। उक्त उद्गार कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रभारी मध्य प्रदेश रणविजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कही।
लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने किसानों के फसलों के लिए समर्थन मूल्य के कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं राष्ट्रीय सचिव रणवीर सिंह ने कहा कि 20 सितंबर को पूरे मध्य प्रदेश में कांग्रेस किसान न्याय यात्रा निकलेगी ।
जिला प्रभारी वीरेंद्र द्विवेदी ने कहा 20 सितंबर को किसानों को न्याय दिलाने कांग्रेस का प्रदर्शन कटनी में होगा जिसमें सभी कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे
कांग्रेस जिला अध्यक्ष करणसिंह चौहान ने कहा की किसान हैरान एवं परेशान है पूरी कांग्रेस उनके साथ खड़ी है कटनी जिले की कांग्रेस अब एक साथ खड़ी है।
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष मिथिलेश जैन ने कहा बालिकाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी ।
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रियदर्शन गौर ने कहा आगामी 20 सितंबर को कांग्रेस सड़क पर आकर न्याय मांगेगी ।
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष गुमान सिंह ने संगठन को मजबूत करने की पहल की पूर्व विधायक सौरभ सिंह ने कहा भाजपा सरकार के अन्याय अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस के कार्यकर्ता एकजुट होकर लड़ेंगे, पूर्व प्रदेश महामंत्री राकेश जैन ने कहा बिजली दरों की बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का यह आन्दोलन है कार्यकारी अध्यक्ष राजा जगवानी कहा कि भाजपा राज में नगर निगम में भारी भ्रष्टाचार है।
इस अवसर पर प्रदेश शिक्षा शिक्षक प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष विजय पटेल, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला, पूर्व मंडी सदस्य जालिम, मुड़वारा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व जिला पंचायत सदस्य गुलाम जफर, ब्लॉक अध्यक्ष गढ़ आनंद पटेल, कमल पांडे, विकास निगम बड़वारा, आनंद मिश्रा ढीमरखेड़ा, प्रदीप त्रिपाठी सलीनाबाद, रतिराम यादव रीठी, रवींद्र सिंह विजयराघवगढ़, अंबिका प्रसाद द्विवेदी बरही, जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष अजय कछवाहा, कटनी सेवा दल अध्यक्ष पंकज गौतम, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंशु मिश्रा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष माधुरी जैन, वरिष्ठ पार्षद मौहम्मद अहमद बिट्टू बड़वारा क्षेत्र के आदिवासी नेता सरपंच बड़वारा ओंकार सिंह खाली, परिवहन प्रकोष्ठ अध्यक्ष सिद्धार्थ दीक्षित, जनपद सदस्य जिला महामंत्री शैलेंद्र पौराणिक, सद्भावना प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष जहाज डेविड, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष आफताब अहमद, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र यादव, जिला महामंत्री रमेश सोनी, जिला प्रवक्ता एडवोकेट जीतू जायसवाल, राजेंद्र सोनी, कैमोर प्रवक्ता बृजराज सिंह परमार, महामंत्री कौशल सिंह राजपूत, तुकाराम विश्वकर्मा, राजेश भारद्वाज, नरेंद्र राय, लालू सोनी, कललू बैरागी, संतोष यादव, अजय गोटिया, सतीश राय, संजय सिंह गोरा, शेख सिकंदर, सुषमा सिंह, शेखर भारद्वाज, सचिव रॉबिन पीटर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश यादव, अजय जैसवानी, विकल्प पुरुषवाणी, अजय खटीक, ललित सोनी, शशांक गोलू गुप्ता आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button