देश विदेशमध्य प्रदेशराजनीति

कांग्रेस नेताओं पर भाजपा के इशारे पर ई.डी. का आरोप ओछी मानसिकता- रतनचंद जैन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के उपर नेशनल हेराल्ड प्रकरण प्रर्वतन निदेशालय ई़डी. द्वारा जो आरोप पत्र दाखिल किया है वह केन्द्र की भाजपा सरकार की राजनैतिक प्रतिशोध की संकीर्ण मानसिकता और आरोप पत्र हटाये जाने को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम कांग्रेसजनों ने जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर नारेवाजी करते हुए संयुक्त कलेक्टर अविनाश रावत को ज्ञापन सौंपा।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतनचंद जैन ने कहा कि जिस कांग्रेस परिवार ने देश हित में बलिदान दिये सर्वस्य न्यौछावर कर दिये केन्द्र की भाजपा सरकार के पीएम, गृहमंत्री द्वारा बार बार अपमानित करने का असफल प्रयास कर रही है। पूर्व विधायक अजय टंडन ने कहा कि राजनैतिक प्रतिद्वंदता की आढ़ में लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है गढ़े मुद्दो को उखाड़कर क्या साबित करना चाहती है भाजपा। लक्ष्मण सींग, संजय चौरसिया, परम यादव, राजेश तिवारी, रजनी ठाकुर, आशीष पटेल, तिलक सींग, अरविन्द तिवारी, डिम्पन सेन, वीरेन्द्र राजपूत, नितिन मिश्रा, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, शमीम कुरैशी बबलू भट्ट, दिनेश रैकवार, अरविंद अवस्थी, अभिषेक डिम्हा, शुभम तिवारी, कमला निषाद, अजय जाटव, रियाज खान, उवेद गौरी, संदीप बरदिया ने कहा कि भाजपा द्वारा एक मनगढ़त एवं झूठा केस रचा गया है इसमें कोई तथ्य नहीं है केवल राजनैतिक प्रतिशोध की भावना से इस केस को उठाया गया है नगर के पार्षद राजा रौतेला, पप्पू कसोटया, रमेश राठौर, अमर सिंह, रफीक खान, असजल खान, शैलेन्द्र सिंह, राजू बगीरा, संजय सेठ, वीरेन्द्र चौबे, विन्दु पटोटया, बसंत कुशवाहा ने भी कहा कि पूर्व में कांग्रेस की सरकारे भी रही है किंतु विपक्ष पर कभी भी हमलावर नहीं हुई न ही किसी नेता का अहित किया। इस अवसर पर गीता लोधी, पिंकी दुबे, वकील कुरैशी, सुरेन्द्र हजारी, चिन्टू ठाकुर, अजय पारोचे, संतोष अहिरवार, कल्लू ठाकुर, बाबू चौहान, पुरूषोत्तम पटैल, डालचंद कुशवाहा, पप्पू कुशवाहा सहित अनेको कांग्रेसजनों की उपस्थिति रहीं।

Related Articles

Back to top button