मध्य प्रदेशराजनीति

किसान न्याय यात्रा को लेकर कॉग्रेस कार्यालय बैठक संपन्न

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । किसानों की समस्याओं को लेकर 20 सितंबर को होने वाली किसान न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक आयोजित की गई जिसमें न्याय यात्रा के प्रभारी पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने समस्त कांग्रेस जनों से अपील की किसानों की फसलों को समर्थन मूल्य पर खरीदी नहीं की जा रही है लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लगातार किसानों की समस्याओं को लेकर, किसानों की फसलों की खरीदी समर्थन मूल्य के कानूनी गारंटी की मांग कर रहे हैं लेकिन भाजपा सरकार कुंभकरणी निद्रा में सो रही है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतन चंद्र जैन ने कहा कि किसान परेशान है किसानों की फसलों की सही दाम नहीं मिल पा रहे हैं सोयाबीन ₹6000 प्रति क्विंटल गेहूं 2700 रुपए प्रति क्विंटल धान ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से खरीदी जाने की मांग लगातार की जा रही है 20 सितंबर को बड़ी संख्या में किसानों एवं कांग्रेस द्वारा किसानन यात्रा में सम्मिलित होंगे।पूर्व विधायक प्रताप सिंह अजय टंडन ने कहा कि किसान न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी ब्लॉक अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष सेक्टर मोर्चा संगठन अध्यक्षों विभागों प्रकोष्ठों नवनिर्वाचित कांग्रेस पक्ष के जन प्रतिनिधियों अपने-अपने क्षेत्र से किसान न्याय यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने का सभी कांग्रेस जन प्रयास करें।
बैठक में लक्ष्मण सिंह, मनु मिश्रा, प्रदीप खटीक, बृजेंद्र सिंह, मानक पटेल, रोहन पाठक, नितिन मिश्रा, परम यादव, राजेश तिवारी, वीरेंद्र ठाकुर, अरुण मिश्रा, भूपेंद्र अजवानी, डीपी पटेल, निधि श्रीवास्तव, रजनी ठाकुर ने कहा कि किसान प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहा है फसले नष्ट होने के कारण किसान परेशान है आत्महत्या करने मजबूर है किसानों के ऊपर कर्ज बढ़ रहा है किसान बच्चों की शादी विवाह नहीं करवा पा रही है कांग्रेस किसानों की समस्याओं को लेकर एवं अन्य समस्या बिजली दरों में बेतहाशा वृद्धि खस्ताहाल सड़क महिलाओं से दुराचार अनुसूचित जाति जनजाति अल्पसंख्यकों पर अत्याचार इन सभी मुद्दों पर चर्चा करना चाहती है लेकिन भाजपा सरकार इसे नजर अंदाज कर रही है।
बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम यादव, धर्मेंद्र जैन, राजकुमार सिंह, अमर सिंह, संतोष रजक संजय चौरसिया, विजय बहादुर सिंह, प्रशांत हजारी, प्रदीप पटेल, आशीष पटेल, मंजीत यादव, विक्रम ठाकुर, अमर राजपूत, रासु चौहान, शैलेंद्र चौहान, मिक्की चंदेल, गोपाल मास्टर, रफीक खान, अफजल खान, राजू बगीरा, गुड्डू तिलकधारी, बसंत कुशवाहा, रामचरण गुप्ता, वीर सिंह, सत्येंद्र सिंह, कंछेदी पटेल, अभिषेक डिम्हा, दिनेश रैकवार, अरविंद अवस्थी, मनमोहन अहिरवार, गीता ठाकुर, मुकेश जैन, गोविंद तिवारी, रघुनंदन तिवारी, प्रजु यशोधारण, बाबूलाल पटेल, मदन पांडे, प्रकाश दुबे, बिट्टू मदन, सुमन, अमित नामदेव, नितेश यादव, सतीश त्रिपाठी, डिंपल सेन, मुकेश रोहिताश, रियाज खान, अशोक ठाकुर, विनोद सैनी, कुड्डूस चिश्ती, संदीप बर्दिया, कमल निषाद, मेघराज सिंह, मानक अहिरवार, शंकरलाल राय, रमेश राठौड़, विजय करमाकर, गोलू चौरसिया, आशीष जॉनसन, पिन्की दुबे, निलेश यादव, अनुजा ठाकुर, अरुण दुबे आदि उपस्थित रहे। उक्त जानकारी कांग्रेस कार्यालय प्रभारी आशीष पटेल द्वारा दी गई।

Related Articles

Back to top button