पर्यावरणमध्य प्रदेश

स्वच्छता ही सेवा 2024 पखवाडे के तहत जबेरा में कार्यशाला आयोजित

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जनपद पंचायत जबेरा में स्वच्छता ही सेवा 2024 के पखवाडे के सफल आयोजन हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डॉ. रामेश्वर पटेल की अध्यक्षता में स्वछच्ताग्राहियों के लिये कार्यशाला का आयोजन जनपद पंचायत में किया गया, जिसमें जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों के स्वच्छताग्राहियों के लिये स्वच्छता ही सेवा 2024 के पखवाडे के आयोजन के संबध में दिनांक बार जानकारी दी गयी। कार्यशाला के प्रारंभ में धर्मेन्द्र रजक ब्लाक समन्वयक (एसबीएम) द्वारा बताया गया है।, प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 17 सिंतम्बर से 1 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाडे का आयोजन किया जाना है। दिनांक 17 सितंम्बर को स्वच्छता संवाद, स्वच्छता शपथ एंव श्रमदान के साथ स्वच्छता ही सेवा का आयोजन प्रत्येक ग्राम पंचायत में किया जावेगा। 18 सिंतम्बर को स्वच्छता रैली 17 से 30 सितम्बर सम्पूर्ण स्वच्छता लक्षित इकाई हेतु साफ सफाई, 22 सितम्बर से 28 सितम्बर श्रमदान से संपूर्ण स्वच्छता 21 से 25 तक एक पेड मॉ के नाम 22 से 24 में सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रिकरण आदि कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगें एंव 2 अक्टूबर को स्वच्छता दिवस मनाया जावेगा, जिसमें प्रेरकों / सफाई मित्रों को सम्मानित किया जायेगा। तत्पश्चात मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत द्वारा सभी प्रेरकों को बताया गया कि इस बार की थीम है स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता इसलिए सभी को कार्य की शुरूवात अपने मोहल्ले से करनी चाहिए साथ ही पखवाडे के सफल आयोजन हेतु अधिक से अधिक लोंगों को जोंड़ एंव अपने ग्राम को स्वच्छ बनाने में भूमिका निभांए।उक्त कार्यशाला में डॉ. रामेश्वर पटेल मुख्य कार्यपालन अधिकारी, धर्मेन्द्र रजक बीसी एसबीएम, प्रदीप जैन, नरेश द्वेदी, मुलाम सिंह, नारान सीग, सोने सीग, मुकेश सीग, बबलू, अक्षय, मनोज, दशरथ आदि बडी संख्या में स्वच्छताग्राहियों की उपस्थिति रही ।

Related Articles

Back to top button