मध्य प्रदेश

मनरेगा योजना में भ्रष्टाचार निर्माण कार्य स्थल पर नहीं दिखे मजदूर, चल रहे फर्जी मस्टर

ग्राम पंचायत झरोली का मामला
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेंदूखेड़ा । दमोह जिले के अंतर्गत जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा में इन दिनों मनरेगा का काम मजदूरों की बजाय मशीनों से कराया जा रहा है। ऐसे मजदूर काम के अभाव में अपने घर परिवार के साथ शहर की और पलायन कर रहे हैं। जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा के ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य पहले मशीनों कराया अब फर्जी मस्टर रोल बनाकर निकला रहें हैं राशि। ग्राम पंचायत झरोली में मनरेगा योजना में 64 मजदूरों की फर्जी मस्टर रोल बनाकर डालें जा रहे परकुलेशन टैंक 19 मजदूर चल रहे नहर सुधार कार्य 45 मजदूरों फर्जी मस्टररोल भर राशि निकाली जा रहें। परकुलेशन टैंक निर्माण कार्य स्थल बुध्दू के खेत पास बनाया गया है। ग्राम पंचायत के द्वारा मजदूरों के नाम फर्जी मस्टर रोल बनाकर मजदूरों की मजदूरी हड़पने का मामला सामने आया है। मशीनों से कराएं जा रहें कार्य का मूल्यांकन उपयंत्री के द्वारा फर्जी तरीके से घर बैठे कर दिया जा रहा है। ग्राम पंचायत झरोली मनरेगा योजना तहत परकुलेशन टैंक निर्माण कार्य मशीनों निर्माण कार्य कराया गया अब धीरे धीरे मस्टर रोल डालकर मज़दूरी हड़पने का खेल चल रहा है। 14 जून मस्टर रोल क्रमांक नंबर 7420 से 7421 तक परकुलेशन टैंक निर्माण कार्य में 19 मजदूर के नाम मस्टर रोल चल रहा है। परकुलेशन टैंक के निमार्ण कार्य पर चल रहा पंचायत के द्वारा जो फोटो अपलोड की गई है मौका स्थल पर एक भी मज़दूर कार्य करते हुए नजर नहीं आ रहें हैं। ग्राम पंचायत दूसरा निर्माण कार्य स्थल नहर सुधार कार्य पुंगा नाला रोड़ तक चल रहा निमार्ण कार्य में मस्टर रोल क्रमांक नंबर 7415 से 7419 तक निर्माण कार्य में 45 मजदूरी चलाईं जा रहे निर्माण कार्य स्थल एक भी मज़दूर निर्माण कार्य नहीं दिख रहा है। इनका कहना जनपद पंचायत सीईओ तेंदूखेड़ा मनीष बागरी हम पूरे मामले की जांच करवाने की बात है।

Related Articles

Back to top button