मध्य प्रदेश

8 दिन से लापता बालक का नहीं लगा सुराग

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । निकटवर्ती ग्राम तुलसीपार से एक किशोर बिना बताए घर से चला गया भोपाल बड़े मामा के यहां पहुंच गया था लेकिन वहां से भी वह गायब हो जाने से परिजनों ने थाना बेगमगंज में गुम इंसान कायम कराया है। पुलिस लापता बालक की तलाश कर रही है अभी तक उसका मोबाइल ट्रेस हो पाया है जो भोपाल रेलवे स्टेशन पर बिछुआ गांव के किसी व्यक्ति को मिला था।
आपको बता दें कि अंकित कुशवाहा नाम का करीब 13 वर्षीय किशोर घर से बिना बताए भोपाल अपने बड़े मामा के यहां पहुंच गया यहां परिजन उसकी तलाश करते रहे लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। खोजबीन करने पर पता चला कि वह बड़े मामा के यहां पहुंचा था और वहां से छोटे मामा के यहां जाने का कह कर जो गया तो उसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है जबकि उसका एक भाई मंडीदीप में भी रहता है। रेलवे स्टेशन पर उसका मोबाइल जरूर एक व्यक्ति को मिल गया था जो पुलिस की लोकेशन से ट्रेस होकर थाने में जमा हो गया है। पुलिस बराबर लापता बालक की तलाश में जुटी हुई है।
इस संबंध में जांच अधिकारी संतोष गीद का कहना है कि किसी को यदि उक्त बालक के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल बेगमगंज पुलिस को या करीबी थाने को सूचित करें।

Related Articles

Back to top button