ताइक्वांडो के राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रलव मालवीय ने जीता कांस्य पदक, बधाइयों का लगा तांता
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पुलिस ताइक्वांडो क्लब रायसेन खिलाड़ी प्रलव मालवीय ने कांस्य पदक हासिल किया है।
दिल्ली में 66 वी सीनियर राष्ट्रीय स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 6 जून से 12 जून तक दिल्ली में किया गया ।जिसमें पुलिस ताइक्वांडो क्लब रायसेन खिलाड़ी प्रलव मालवीय ने अंडर 55 किलोग्राम वजन वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया ।मास्टर कोच दिनेश दिवाकर ने बताया कि खिलाड़ी विगत 4 वर्षों से लगातार पुलिस ताइक्वांडो क्लब रायसेन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है ।खिलाड़ी प्रलव मालवीय को पदक पमिलने पर जिला पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा रक्षित निरीक्षक कविता डामोर, सूबेदार प्रदीप रघुवंशी, जिला खेल अधिकारी जलज चतुर्वेदी, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मुदित शेजवार, नपाध्यक्ष सविता जमना सेन, जिला शिक्षा क्रीड़ा अधिकारी राजेश यादव, जिला ताइक्वांडो संघ अध्यक्ष मुकेश शर्मा, सचिव सुरेंद्र सिंह राजपूत द्वारा ताईक्वांडो खिलाड़ी प्रलव मालवीय को आशीर्वाद प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है।



