क्राइम
जटाशंकर मुख्य गेट पर चले चाकू, दो पक्षों के 4 लोग घायल
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बेलाताल जटाशंकर मंदिर के मुख्य गेट एवं ऑफिसर निवास के समीप चाकू, लाठी से दो पक्षों के चार युवक बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि घायल राहुल पिता स्वर्गीय राजू शर्मा उम्र 28 वर्ष पॉलिटेक्निक जबलपुर नाका, राज नाहर व सचिन अहिरवार और दूसरे पक्ष में विजेता रामप्रसाद रैकवार उम्र 24 वर्ष निवासी बेलाताल सिंचाई कॉलोनी का इलाज जारी है. पुलिस पूरे घटना की जांच कर रही है, एक पक्ष के राहुल राज और सचिन को पेट में चाकू कि अधिक चोट आने पर इलाज जारी है वहीं विजय को सिर में चोट आने पर जिला अस्पताल में इलाज जारी है।



