मध्य प्रदेश

बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । बेगमगंज शहर की पवित्र भूमि पर सभी समुदाय और जनप्रतिनिधियों एवं राजनीतिक दलों पदाधिकारीगण व प्रशासनिक व्यवस्था की मौजूदगी में बस स्टैंड पर बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया।
जिसमें मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. प्रभुराम चौधरी की भान्जी सीमा चौधरी सरपंच बेरखेड़ी, पार्षद लोकराजसिंह ठाकुर, पार्षद प्रतिनिधि रवि राज, बृजेश लोधी मुंशीलाल सरपंच चंदोरिया सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने बाबा साहब के बताए हुए दृष्टांत और सिद्धांत को आत्मसात करने का निर्णय लिया समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने हेतु सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने यह निर्णय लिया कि समाज में व्याप्त अंधविश्वास और बाबा साहब के बताए हुए वैज्ञानिक दृष्टिकोण को समाज में हम प्रसारित करेंगे रही हमारे सिद्धांत की बात तो हम अपने- अपने बच्चों को शिक्षित करने हेतु पुरजोर मेहनत करेंगे ऐसा सभी ने संकल्प लिया बेगमगंज को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर पालिका द्वारा सफाई हेतु पूर्ण रूप से सुंदर बनाने हेतु सफाई पर ध्यान देंगे सुश्री सीमा चौधरी एवं मोहिनी अहिरवार ने नारी शक्ति को जगाने हेतु अधिक से अधिक महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बाबा साहब के बताए हुए विचारों को और उनके सिद्धांत को आगे बढ़ाने हेतु पुरजोर मेहनत की दोनों ने अपने वक्तव्य से सभी का मन मोह लिया समाज को गर्व है ऐसी नारी शक्ति पर जिसने बाबा साहब के बताए हुए सिद्धांतों को जन- जन तक पहुंचाने के लिए संकल्प लिया साथ ही समाज एकजुट कैसे रहें समाज का विकास कैसे हो इस पर सभी ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी कार्यक्रम में विशेष रूप से सभी वर्गों के जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button