मध्य प्रदेशराजनीति

बाबा साहब की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने संविधान की रक्षा का लिया संकल्प

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद

बेगमगंज । संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ. भीमराव अंबेडकर को शिद्दत से याद करते हुए सर्वप्रथम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात सभी कांग्रेसियों द्वारा संविधान की रक्षा का संकल्प लेते हुए उनके बताए हुए मार्ग पर चलने की शपथ ली।
क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र पटेल के मार्गदर्शन एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व संदीप विश्वकर्मा के नेतृत्व में पूर्व हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष नवलकिशोर बबलू यादव, चंद्रेश जैन, पवन दुबे, सोनू राय, सोमिल यादव, प्रदीप करोलिया, शिव सेन, संदीप जैन, रेहान खान इत्यादि सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें भारत की संवैधानिक आत्मा का प्रतीक बताते हुए संकल्प दोहराया कि हम सभी संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। किसी भी कीमत पर बाबा साहब के सिद्धांत एवं उनके द्वारा निर्मित संविधान को छिन्नभिन्न और उनके सपनों को धूमिल नहीं होने देंगे।
बाबा साहब के अनुयायियों में विशेष तौर पर यह संदेश पहुंचाना चाहिए कि आजादी के बाद से अब तक उनके द्वारा निर्मित संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी ही रक्षक रही है और आगे भी रहेगी।
संविधान की परिकल्पना को धूल दूषित करने वाले तत्वों से उन्हें सावधान रहना होगा। यही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी कि उनके द्वारा बनाया गया संविधान यथावत रहे। आओ हम सब मिलकर अपने प्यारे भारत को मजबूत बनाने के लिए आर्थिक एवं सामाजिक ताना- बाना सद्भाव एवं शांति के साथ बनाए रखें।

Related Articles

Back to top button