राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

ब्यूरो चीफ: शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पंडित दीनदयाल उपाध्याय शासकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर क्रीड़ा विभाग द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्य कल्पना जामभुल्कर के संरक्षण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया ।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य कल्पना जामभुल्कर द्वारा मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में खेलों के महत्व पर जोर देते हुए कहा की स्वस्थ जीवन के लिए खेलों को जीवन में अपनाना चाहिए । जिससे शरीर के साथ-साथ मन मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है।
कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ा अधिकारी अभिलाषा वशिष्ठ ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय में बैडमिंटन आदि खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थी एवं महाविद्यालय के स्टाफ ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।



