मध्य प्रदेश

दीपक मिश्रा बने विश्व हिंदू परिषद के सहमंत्री

कर्तव्यनिष्ठा के चलते संगठन ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। विश्व हिंदू परिषद ने फेरबदल करते हुए दीपक मिश्रा को कटनी जिले का सहमंत्री नियुक्त किया है । यह जिम्मेदारी उन्हें उनकी सक्रियता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए सौंपी गई है।
बताया जा रहा है कि दीपक मिश्रा इससे पहले भी संगठन के विभिन्न दायित्वों का सफलता पूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। उन्होंने बजरंग दल के साथ मिलकर कई सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई, जिससे संगठन में उनकी एक मजबूत पहचान बनी।
यह घोषणा मंडला में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग के दौरान की गई, जहां संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में उन्हें यह दायित्व सौंपा गया । इस अवसर पर संगठन ने उनसे अपेक्षा जताई कि वे ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे ।
दीपक मिश्रा की नियुक्ति पर क्षेत्रवासियों और संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है । संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

Related Articles

Back to top button