मध्य प्रदेश

उमरियापान में बस स्टैंड होते हुए भी सड़क पर खड़ी होती हैं बसें

आये दिन लग रहा जाम, पुलिस नहीं करती चलानी कार्यवाही
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। उमरियापान कस्बे में बस स्टैंड की सुविधा मौजूद होने के बावजूद बस चालक मुख्य सड़क पर ही बस खड़ी कर सवारियों की लोडिंग-अनलोडिंग कर रहे हैं। इस लापरवाही के कारण सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएँ हो रही हैं, जिससे आम जनता में भारी नाराज़गी देखी जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बस चालक मनमाने तरीके से सड़क के बीचों-बीच बस रोक देते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है और दोपहिया वाहन चालकों व पैदल राहगीरों को जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ता है। कई बार अचानक ब्रेक लगने या बस खड़ी होने से एक्सीडेंट की स्थिति बन जाती है।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस गंभीर समस्या के बावजूद पुलिस प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। न तो चालानी कार्रवाई हो रही है और न ही बस चालकों को बस स्टैंड का उपयोग करने के लिए बाध्य किया जा रहा है।
स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि बसों को अनिवार्य रूप से बस स्टैंड में ही रोका जाए, सड़क पर बस खड़ी करने वालों पर जुर्माना लगाया जाए और नियमित पुलिस निगरानी की व्यवस्था की जाए, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
यदि समय रहते प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया तो यह लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button