मध्य प्रदेश

शिक्षक द्वारका झारिया हुए सेवानिवृत्त

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l
ढीमरखेडा विकासखंड अंतर्गत एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला पहरूआ में पदस्थ प्रधानाध्यापक द्वारका प्रसाद झारिया सोमवार को 40 वर्षों की शिक्षकीय सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर विधालय प्रांगण में आयोजित समारोह में श्री झारिया का शाल श्रीफल भेंटकर भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि श्री झारिया ने अपनी शिक्षकीय कार्यकाल में छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा देने में कोई कमी नहीं की । समारोह में विधालय के स्टाफ सहित परिवारजनों की उपस्थिती रही। इस अवसर पर श्रीमती ग्यासी झारिया, शैलेन्द्र दुर्गावती झारिया, जितेन्द्र कल्पना झारिया, सत्येन्द्र वर्षा झारिया, कैलाश प्रसाद, मोती लाल, नरेश, रविन्द्र, मुकेश, इन्द्र कुमार, मुकेश, अविनाश, नीरज, आशुतोष, सचिन, अरविंद, राहुल, रोहित सहित नात रिश्तेदार एवं परिवारजन उपास्थित रहे l उनके गृहग्राम पचपेढी में भी समारोह का आयोजन हुआ जिसमें बडी संख्या में शिक्षक जगत के साथ ही गणमान्य जनों की मौजूदगी रही।

Related Articles

Back to top button