अंधेकत्ल का देवनगर पुलिस ने किया पर्दाफाश, आरोपी पुलिस गिरफ्त में
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। देवनगर थाना पुलिस ने किया किशोर के अंधेकत्ल की हत्या का खुलासा कर पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार।
घटना 8 फरवरी 22 को फरियादी आशु उर्फ एहतेशामउद्दीन आत्मज मुन्ना खां उर्फ शेख शाहउद्दीन उम्र 17 साल निवासी कन्या शाला के पीछे देवनगर ने थाना देवनगर में रिपोर्ट किया। यह कि उसके पिता मुन्ना खां उर्फ शेख शाहउद्दीन पिता फसीउद्दीन उम्र 55 साल निवासी देवनगर 7 फरवरी 2022 को सुबह 10 बजे मम्मी को खेत पर जाने का बोलकर गये थे जो वापस नहीं आये। उनका मोबाईल भी बंद था। दिनांक 8 फरवरी 2022 को सुबह 11 बजे के लगभग मेरे द्वारा खेत पर बने कमरे पर जाकर देखा तो मेरे पापा पलंग पर मृत पडे थे ।जिनके चेहरे से काफी खून निकल कर बिस्तर पर फैला था। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से मारपीट कर उनकी हत्या कर दी। रिपोर्ट पर थाना देवनगर में धारा 302 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रायसेन विकाश कुमार शाहवाल एवं अति. पुलिस अधीक्षक रायसेन अमृत मीणा के मार्गदर्शन में एसडीओपी बेगमगंज सुनील बरकडे एवं थाना प्रभारी देवनगर उनि घनश्याम शर्मा के द्वारा पुलिस टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की तलाश प्रारंभ की गयी।
दौराने अनुसंधान पुलिस टीम द्वारा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी ओमप्रकाश जाटव आत्मज लच्छीराम जाटव उम्र 45 साल निवासी ग्राम सौंथर, थाना देहात विदिशा, दीपक जाटव आत्मज मुन्नालाल जाटव उम्र 27 साल निवासी हरिजन मोहल्ला देवनगर, भूरा उर्फ सुनील धाकड आत्मज श्यामलाल धाकड उम्र 28 साल निवासी दैया मोहल्ला देवनगर को 9 फरवरी 022 को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ पर आरोपियों द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा मुन्ना खां को मोबाईल गुम हो जाने की बात पर से नशे में कुल्हाडी से मुन्ना खां के सिर पर हमला किया, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। पुलिस द्वारा आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल एवं 1 कुल्हाडी घटनास्थल के पास लकडियों के ढेर से जब्त की गयी।
प्रकरण के खुलासा करने एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उनि घनश्याम शर्मा, प्रआर कल्याण सिंह, प्रआर माधवसिंह, आर. अमित यादव की सराहनीय भूमिका रही।



