मध्य प्रदेश

डीजल से भरा टैंकर खाई में गिरकर पलटा, ड्राइवर की मौत

सिलवानी । राजमार्ग 15 सागर सिलवानी मार्ग के सियरमऊ घाट पर डीजल से भरा टैंकर खाई में गिर कर पलट गया। घटना में ड्राइवर की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को लगभग 4 बजे सागर की ओर से डीजल भर कर आ रहा डीजल टैंकर क्रमांक MP 04 HE 3208 सियरमऊ घाट पर खाई में गिर कर तीन चार पलटी खाकर पलट गया। जिससे ड्राइवर श्रीकांत यादव पिता विजय यादव उम्र 30 साल निवासी नरयावली जिला सागर बुरी तरह फंस गया जिससे राहगीरों ने मुश्किल से निकाल कर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घटना में उसके दोनो शरीर से लटक गए थे। घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी डीपी सिंह मौके पर पहुंचे। और ड्राइवर को सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रैफर किया गया। परंतु उसने रास्ते में ही दम तोड दिया। पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
बताया जाता है कि उक्त डीजल टैंकर सागर से बटेरा जा जा रहा था। घटना के बाद मौके से क्लीनर भाग गया। शव को पोस्टमार्टम रूम में रखा गया है, जिसका सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम होगा।

Related Articles

Back to top button