विजयादशमी पर्व पर की शस्त्रो की पूजा, अतिरिक्त पुलिस महानिर्देशक, कलेक्टर व सभी थाना प्रभारी सहित स्टाप की उपस्थिति में पूजन
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले में नवागत पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रतापसिंह व ग्रामींण इलाक़ों में सभी थाना प्रभारियो की उपस्थित में मंगलवार की सुबह थाना प्रांगण में विजयादशमी पर्व को लेकर शस्त्रों की पूजा अर्चना व हवन कर शान्ति सदभावना से भरपूर दशहरा पर्व की सभी को शुभकामनाएं दी। दुर्गा उत्सवों पर्व व आदर्श आचार संहिता लागू होने के दौरान शान्ति भावना से दशहरा मनाने की बात रखी । दशहरा पर पुलिस लाइन में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उमेश जोगा, उप पुलिस महानिरीक्षक आर आर एस परिहार, कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन एवं पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने की शस्त्र पूजा । इस अवसर पर वाहनों की पूजा भी की गई ।
इस दौरान उन्होनें ये भी बताया कि दुर्गा प्रतिमाएँ विसर्जित और चल समारोह को लेकर शासन प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ सभी दुर्गा प्रतिमाएँ बनाये हुये कुन्ड में विसर्जित की गई। वही माँ जगदंबा की भव्य प्रतिमा और व्यवस्था के चलते दुर्गा उत्सवों समितियों के सभी सदस्यों को पहले ही शासन प्रशासन ने अवगत करा दिया था ।
सिहोरा व उपनगर खितौला में- सिहोरा थाना प्रभारी विपिन बिहारी सिंह व खितौला थाना में संगीता सिंह के द्वारा विजयादशमी पर्व शस्त्रों की पूजा की गई ।
हिरन नदी घाट विसर्जन कुन्ड- विराजमान जगत जननी की प्रतिमाओं का विसर्जन हिरन नदी घाट में बनाये गये कुन्ड में किया गया । दशहरा पर्व को लेकर जहा प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है । वही जिले से लेकर ग्रामींण अंचलो में भी शासन प्रशासन ने सभी चौराहों के साथ साथ दशहरा चल समारोह आयोजित व विसर्जित कुन्ड तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में लगी हुई थी।



