मध्य प्रदेश

स्लीमनाबाद में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री का अल्प प्रवास, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । रविवार शाम को स्लीमनाबाद में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री जितेंद्र वर्मा का अल्प प्रवास हुआ। इस दौरान उन्होंने स्लीमनाबाद–हरिदासपुर प्रखंड के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन के विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की।
बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जितेंद्र वर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में राष्ट्रहित के लिए संगठन का विस्तार अत्यंत आवश्यक है । उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के बीच जाकर सेवा कार्य करने और समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया । उन्होंने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने के लिए संगठित होकर कार्य करना होगा । जब हम समाज के बीच रहकर अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे, तभी संगठन का ध्येय पूर्ण होगा ।
इस अवसर पर प्रांत सह संयोजक राहुल दुबे, जिला मंत्री राहुल मिश्रा, जिला सह मंत्री बाबा पाण्डेय, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख मनोज मिश्रा, जिला धर्म प्रसार प्रमुख दीपक मिश्रा, जिला सह सुरक्षा प्रमुख सानू ठाकुर, नितिन मिश्रा, पंकज साहू, मोहित ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button