क्राइम

अवैध रेत परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्राली जब्त

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । खनिज संपदा के अवैध दोहन और परिवहन के खिलाफ कटनी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उमरियापान थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे एक स्वराज ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन में, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के दिशा-निर्देशन में यह कार्रवाई की गई ।
रविवार 7 मार्च को थाना प्रभारी उमरियापान द्वारा स्टाफ के साथ वाहन चेकिंग लगाई गई थी। इसी दौरान एक लाल रंग का नया स्वराज ट्रैक्टर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर जांच की तो ट्राली में रेत भरी हुई पाई गई। जब चालक अजीत कोल 29 वर्ष, निवासी बड़ौदा से रेत परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।
दस्तावेज न मिलने पर पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को रेत सहित जब्त कर थाना परिसर में खड़ा करा दिया । आरोपी चालक के विरुद्ध धारा 106 बीएनएसएस के तहत इस्तगासा पंजीबद्ध किया गया है । मामले की अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रकरण तैयार कर कलेक्टर कार्यालय खनिज विभाग, कटनी को भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक भारत सिंह मार्को, एएसआई कोदू लाल दहिया, प्रधान आरक्षक अजय सिंह, अजय तिवारी, आशीष झरिया तथा आरक्षक योगेश पटेल, नीलेश पटेल, मोहन मोबेल और रोहित झारिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button