मध्य प्रदेश

अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध अधिकारी कर्मचारी संघ द्वारा जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान एवं कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन आज

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध अधिकारी कर्मचारी संघ के तत्वावधान में आज जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जो लोधी समाज के चहुमुखी विकास के लिए सकारात्मक शैक्षणिक एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नई युवा पीढ़ी एवं बच्चों को जैसे आईएएस, आईआईटी, एसआई, नवोदय, पीएससी, यूपीएससी, परीक्षाओं हेतु उचित मार्गदर्शन दिए जाते हैं। आलोक के लगातार प्रयास से सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में लोधी जाति के सफल उम्मीदवारों की संख्या बढ़ी है। सत्र 2024-25 में बारहवीं वीं एवं दसवीं परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक प्राप्तांक पाने वाले एवं नवनियुक्त तथा अन्य प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एव विशेष योग्यता प्राप्त प्रतिभाओं का सम्मान जून 2024 के बाद सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया जायेगा। साथ ही, छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन सत्र (कैरियर गाइडेंस) भी आयोजित किया गया, जिसमें विशेषज्ञों ने प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा और रोजगार की दिशा में उपयोगी जानकारी प्रदान की जाएगी। मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल एवं लोकेश लिल्हारे जीएसटी कमिश्नर भारत सरकार के मार्गदर्शन में कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, अधिकारी, कर्मचारी व जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से समाज के युवाओं में प्रेरणा का संचार होता है और वे अपने लक्ष्य के प्रति अधिक जागरूक बनते हैं।

Related Articles

Back to top button