मध्य प्रदेश

भीषण सड़क हादसा, स्कूटी सवार दो युवकों की मौत

उदयपुरा के पास की घटना
रिपोर्टर शिवकुमार साहू
उदयपुरा । रायसेन जिले के उदयपुरा के पास नोनिया बरेली मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। रायसेन निवासी राहुल सिंह और उनके मित्र उत्तम स्कूटी से एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद दोनों युवक कुछ समय तक सड़क पर ही पड़े रहे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।
घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button