जिला पंचायत सीईओ ने सीएम राइज स्कूल भवन निर्माण एवं एससीएसटी छात्रावास किया निरीक्षण

गुणवत्तापूर्ण निर्माण ने शिक्षा सत्र तक कार्य करने के दिए निर्देश
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । जिला पंचायत सीईओ अंजू पवन भदौरिया ने नगर के निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल भवन का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी को समय सीमा पर निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए इसके साथ ही भवन निर्माण में गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के भी ठेकेदार को निर्देशित किया। एमपीबीडीसी प्रोजेक्ट मैनिजर अपूर्व गौर ने मैप के माध्यम से जिला पंचायत सीईओ ओर अधिकारियों को स्कूल भवन की तकनीक के बारे मैं विस्तार से समझा, इसके साथ ही प्रोजेक्ट मैनिजर ने स्कूल भवन की भूमि से अतिक्रमण हटाने और खेल मैदान भवन मैं नए जूनियर भवन का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की, प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि अब तक 20 प्रतिशत भवन का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। शेष कार्य समय सीमा में निर्माण एजेंसी को करने के निर्देश दिए गए हैं। खेल मैदान के विवाद के चलते भवन निर्माण में देरी हुई है इसके बाद भी हमारा प्रयास होगा कि अगले आने वाले नए सत्र तक भवन का ज्यादा से ज्यादा निर्माण कार्य पूर्ण किया जा सके, इसके बाद जिला पंचायत सीईओ और स्थानीय अधिकारियों द्वारा एक भवन का निरीक्षण किया।
उन्होंने एससी एसटी छात्रावास का भी निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने छात्रावास के बच्चों से भोजन पढ़ाई सहित अन्य जानकारी ली। बच्चों की मांगों पर उन्हें शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन भी दिया।



