जनपद अध्यक्ष ने स्वच्छता वाहन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

शौचालयों की सफाई हेतु स्वच्छता आपके द्वारा कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
सिलवानी। जनपद पंचायत अध्यक्ष तरूवर सिंह राजपूत द्वारा सिलवानी तहसील की ग्राम पंचायत सिमरिया में स्वच्छता वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की अपील की तथा स्वस्थ्य और स्वच्छता के महत्व को प्रतिपादित किया।
उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना अंतर्गत कलेक्टर अरविन्द दुबे के निर्देशन में तथा जिला पंचायत सीईओ अन्जू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में ‘‘हमारा शौचालय हमारा सम्मान‘‘ अभियान 19 नबम्बर से 10 दिसम्बर 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर गजेंद्र सिंह रघुवंशी, दुर्गेश तिवारी,नीलेश सरा टकर ब्लॉक समन्वयक अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन,पीसीओ मुन्ना लाल रघुवंशी, सहोदर बाई सरपंच, राजेश बघेल सरपंच प्रतिनिधि, सचिव प्रदीप सिंह राजपूत ,अंकित आचार्य, यशवंत सिंह राजपूत रेवाराम शिल्पी उपस्थित रहे।



