धार्मिक

क्रिसमस की तैयारियां, गिरिजाघर की सफाई और साज-सज्जा शुरू

सिलवानी। प्रभु यीशु का जन्मोत्सव मनाने के लिए ईसाई समाज के लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। इसके चलते नगर के पुष्पा गिरजाघरों में रंगाई-पुताई कर आकर्षक साज-सज्जा की जा रही है। प्रभु के जन्मोत्सव से पूर्व गिरिजाघरों में प्रार्थना सभाएं प्रारम्भ हो जाएंगी। ईसाई समाज के लोगों ने बताया कि येशु के जन्म से पहले के चार रविवार को आगमन काल (येशु के आगमन का समय) माना जाता है। प्रत्येक रविवार को अलग-अलग भावों के साथ बांटा गया है। पहला रविवार भरोसे के लिए होता है। दूसरे रविवार को शांति के लिए प्रार्थना होती है। तीसरे रविवार को आनंद उत्सव और अंतिम रविवार प्यार बांटने का होता है। 1 दिसम्बर से रविवार पूजा आरम्भ हो गई है।

Related Articles

Back to top button