देश विदेशमध्य प्रदेश

चौरसिया समाज का दहेज मुक्त सामूहिक आदर्श विवाह एवं परिचय सम्मेलन बसंत पंचमी को पाली में

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । चौरसिया समाज पाली के ललितपुर उप्र के व्दारा आगामी बसंत पंचमी के पुनीत पावन पर्व पर प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी एक दिवसीय बुंदेलखंड स्तरीय पारम्परिक विशाल सामाजिक सामुहिक आदर्श विवाह एवं परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है इसमे जागरुक चौरसिया समाज के स्तुत्य प्रयास से फिजूलखर्ची व दहेज मुक्त सामूहिक आदर्श विवाह सम्पन्न कराने का निर्णय लिया है । आयोजन समिति ने सभी स्वजातीय चौरसिया समाज के बन्धुओ से पाली के आयोजित चौरसिया समरसता समारोह मे उत्साह पूर्वक भाग लेने का अनुरोध किया है साथ ही कहा है की सम्मेलन की सफलता हेतु अपने पूर्व से तैयार जोडो का विवाह सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन मे कराने तथा अपने विवाह योग्य पुत्र पुत्रियो को परिचय मंच पर लाने तथा अधिकाधिक नये संबंध बनाने का विनम्रतापूर्वक अनुरोध किया है अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा दिल्ली के मध्यप्रदेश प्रांतीय संगठन मंत्री व सामाजिक कार्यकर्ता कुंदन लाल चौरसिया निर्मोही पत्रकार ने आगामी बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर बुंदेलखंड के पाली पान जिला ललितपुर उ प्र मे आयोजित होने वाले चौरसिया समाज के सामूहिक आदर्श विवाह व परिचय सम्मेलन को सफल सुफल बनाने हेतु समस्त बुंदेलखंड सागर संभाग व जिलो सागर, दमोह, गौरझामर, देवरी, हिण्डोरिया, सहजपुर, छपरा, पीपरवानी, रहली, बांदरी, मालथौन, खुरई, बीना, नरयावली, गढाकोटा, केसली आदि में निवासरत चौरसिया बन्धुओ का आव्हान किया है कि वह भी पाली सम्मेलन मे अपने नवीन बने जोडो व विवाह योग्य लडका लडकियो को लाकर सम्मेलन को सफलता प्रदान करे।

Related Articles

Back to top button