धार्मिक

मकर संक्रांति पर बरकोटी एवं बरमान घाट पर लगेंगे विशाल ऐतिहासिक वार्षिक मेले

गौरझामर मे विशाल लंगर का आयोजन
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर। मकर संक्रांति के पुनीत पावन पर्व पर बरकौटी व बरमान मे विशाल वार्षिक मेले आयोजित हो रहे है तथा गौरझामर मे विशाल लंगर लगाया जा रहा है पुण्य सलीला मां नर्मदा नदी के ब्राम्हाण्ड बरमान घाट एवं गौरझामर के नजदीकी प्रसिध्द प्राचीन तीर्थ स्थान बरकोटी जहां पर भगवान मतंगेश्वर महादेव माता पार्वती जी सरोवर तट पर स्थित मंदिर मे विराजमान है, वही पर्वत टौरिया पर विराजमान माता सिंघवाहिनी माता, तलहटी पर बने प्राचीन मंदिर मे अलौकिक व दर्शनीय राम दरबार, पवनपुत्र हनुमान जी की विलक्षण मूर्ति जो भगवान राम व लक्ष्मण जी को कंधे पर बैठाये सुशोभित हो रहे है यहां पर दर्शनार्थ साल भर भक्तो की भीड लगी रहती है। मकर सक्रांति के पावन अवसर पर सालाना मेले का आयोजन होता है जिसमे देश व प्रदेश भर से लोग यहां आते व दर्शन करते है तथा अपनी मंगलकामना की अर्जी लगाते है प्रतिवर्ष लगने वाले वार्षिक मेला की तैयारी इस समय जोर-जोर से शुरू हो गई हैं। बता दे की मां नर्मदा नदी मे मकर संक्रांति पर्व की बुढकी लगाने पुण्य लाभ अर्जित करने के लिये सनातनी हिन्दु धर्माम्बलम्बी अभी से सागर संभाग के विभिन्न अंचलो से सैकडो किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए बरमान जाने लगे है इन सभी पैदल व वाहनो से बरमान गमन करने वाले तीर्थ यात्रियो के स्वागतार्थ गौरझामर एंव आसपास के दानवीर दानदाताओ के पावन दान व अनुकरणीय प्रयास से स्थानीय चरगुआं चौराहे पर विशाल लंगर लगाया जाता है जो चार दिनो तक निरंतर 11 जनवरी से 14 जनवरी तक अनवरत चलता है। गौरझामर मे भक्तो के जन कल्याणार्थ लगने वाले इस भोज भंडारे मे सभी को भक्ति भाव से भोजन चाय नाश्ता कराया जाता है लंगर परिसर मे तीर्थ यात्रियो की सुविधा हेतु निशुल्क दवा व डाक्टर भी उपलब्ध रहते है लोगो को पीने के लिये शीतल जल की व्यवस्था व ठंड से बचाव हेतु अलाव जलाये जाते है यहां हर साल लगने वाले विशाल भोज भंडारे मे लाखो की संख्या मे श्रृध्दालु जन भोजन प्रसादी ग्रहण करते है जो अपने आप मे एक रिकार्ड है इसी प्रकार समीपस्थ भगवान मतंगेश्वर महादेव की पावन नगरी बरकोटी मे भी जहां मकर संक्रांति के पुनीत पावन पर्व पर विशाल वार्षिक मेला लगता है इस बार मेले में लोगों को विभिन्न प्रकार की सुविधाओं और मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था ग्राम पंचायत बरकोटी कला के द्वारा प्रदान की जा रही हैं मेले में सांस्कृतिक धार्मिक कार्यक्रम विशेष रूप से आयोजित किए जा रहे है हमारे प्रतिनिधि को सचिव विजय सिह और सरपंच प्रतिनिधि अंकुश चौहान ने बताया कि इस वर्ष मेले में बुंदेली लोक नृत्य लोकगीत लोकभजन गीत संगीत भजन मंडलियो के आयोजन किए जाएंगे। इस मेले में शासन की ओर से कला पथिक पंचायत एवं समाज सेवा विभाग के कलाकारों को भी आमंत्रित किया गया है जिससे बरकोटी कला के मेले में लोगों को मनोरंजन और ज्ञानवर्धक सामग्री का प्रचार प्रसार किया जावेगा मेले में स्वास्थ्य सुविधाओ प्रकाश, पेयजल व्यवस्था स्वच्छता आदि पर विशेष ध्यान दिया गया है। बरकोटी के मेले मे दूर दूर से लोग मेला देखने व भगवान के दर्शन हेतु बडी संख्या मे भोला के गीत व बबुलियां गाते हुए आते है।

Related Articles

Back to top button