पिंडरई गांव में तीन सालों से नाली की सफाई नहीं हुई, बीमारियां दे रही हैं दस्तक

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । विकासखंड ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत पिंडरई के हाल-बेहाल हैं लोगों का निकलना दुश्वार हो गया है गांव में जगह-जगह गंदगी अंबार लगा हुआ है लेकिन सरपंच सचिव इस ओर ध्यान नहीं दे रहे। लगातार सरपंच सचिव की शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। गांव में गंदगी के कारण कई प्रकार की बीमारियां भी उत्पन्न हो रही । ग्राम वासियों ने बताया कि सरपंच सचिव के द्वारा तीन से चार साल होने लगे लेकिन नालियों की सफाई एवं गांव में लगा गंदगी का अंबार लगा हुआ है और सरपंच सचिव के द्वारा बेधड़क साथ सफाई के नाम से बिल लगाकर राशि आहरित कर रहे हैं।
सीसी रोड के ऊपर 2 फीट मलवा सरपंच सचिव ने साधी चुप्पी
ग्राम पंचायत पंडरई के वार्ड क्रमांक 7 से 8 के रहवासियों को लगातार 3 वर्षों से भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है जिसमें सीसी रोड के ऊपर जमा 3 फीट मालवा जो की 3 वर्ष से जमा हुआ । स्थानीय वार्ड वासियों के द्वारा कई बार ने अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा। विधि आपदा प्रबंधन को भी इसकी सूचना दी साथ ही पंचायत से संबंधित उच्च अधिकारियों को भी इसकी जानकारी प्रदान की गई लेकिन उच्च अधिकारियों इस ओर ध्यान नहीं दे रहे और सरपंच सचिव ने भी अपनी चुप्पी साध कर ग्रामीणों के साथ लगातार अत्याचार का खेल रहे। छात्र छात्राओं को स्कूल जाने के लिए इसी सड़क से गुजरना होता है जिसके कारण उन्हें बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। थोड़ी सी बारिश होने के बाद सड़क का आवागमन बंद हो जाता है जिसके कारण ग्रामीणों को भी बहुत सामना करना पड़ता है।
3 साल से जमा हुआ मालमा ने दी उल्टी और दस्त को दस्तक
3 साल से जमे हुए इस मालवे के कारण ग्रामीणों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा हैं लेकिन इसी बीच उल्टी और दस्त की बीमारियां भी प्रारंभ हो गई ठीक 2 दिन पहले इसी मोहल्ले से दो लोग उल्टी दस्त से ग्रसित हो गए। गंदगी का अंबार है उसके बाद भी प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा ।
साफ सफाई के नाम पर निकल जाता है पैसा और गांव की नहीं होती सफाई
ग्राम पंचायत के सचिव सरपंच द्वारा कहीं नाली सफाई तो कहीं की लेकिन विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्यों में फर्जी बिल लागकर राशि आहरित कर ली । लेकिन ग्राम पंचायत पिंडरई के वार्ड क्रमांक 7 और 8 में 3 वर्षों से ना तो कहीं एक तगाड़ी मुर्म डाली और ना ही कहीं नाली सफाई की गई अब आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि तीन वर्षों में सरपंच सचिव कुंभकरण की निद्रा में सोए हुए अपने में मस्त है उनको जरा भी अपने ग्राम वासियों का ख्याल नहीं है।
ग्रामवासी सुखलाल चक्रवर्ती, बजरंगी भूमिया, सत्येंद्र कोल, बेड़ी लाल, बांके खज्जू, भूमियां, कुलदीप उपाध्याय, अन्नू भूमिया, संतलाल चक्रवर्ती, खज्जु भूमियाँ आदि ने कलेक्टर दिलीप कुमार यादव से सरपंच सचिव के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।



