भारत के मध्य स्थल करौंदी का सौंदर्यीकरण के लिए विधायक ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । बड़वारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विकासखंड ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत बम्हनी के सहग्राम करौंदी का सौंदर्यीकरण के लिए बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र दिया।
पत्र में उल्लेख है कि मेरी विधानसभा के साथ ही समस्त जनसमुदाय के लिए गौरव की बात है कि भारत का मध्य भाग ग्राम पंचायत बम्हनी के सह ग्राम करौंदी में स्थित है। यह स्थान उपेक्षा के कारण जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पड़ा है। पत्र के माध्यम से विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि पूर्व में 1956 में डाक्टर लोहाया जी की पहल पर भारत के भौगौलिक केन्द बिन्दु की खोज की गई थी। 15 दिसंबर1987 को स्मारक का निर्माण हुआ। तत्पश्चात आज दिनांक तक कोई देख रेख न होने के कारण यह स्थल उपेक्षा का शिकार भारत का मध्य भाग करौंदी हो गया है। बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से आग्रह किया है कि उपरोक्त स्थान करौंदी ग्राम पंचायत बम्हनी जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा का जीर्णोद्धार करने की दया करें।



