ज्योतिष

20 अगस्त 2024 : को गुरु गोचर से 3 राशियों की पलटेगी किस्मत, 3 माह तक पाएंगी लाभ, धन की होगी बरसात

Astologar Gopi Ram : आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
✦••• जय श्री हरि •••✦
🔮 20 अगस्त 2024 : को गुरु गोचर से 3 राशियों की पलटेगी किस्मत,3 माह तक पाएंगी लाभ, धन की होगी बरसात
🔘 HIGHLIGHTS
◼️ वर्तमान समय में बुध देव सिंह राशि में विराजमान हैं।
◼️ 20 अगस्‍त को 5 बजकर 22 मिनट पर गुरु ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन होने जा रहा है.
◼️ वे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.
◼️ देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में उच्च के होते हैं।
◼️ वृषभ राशि के स्वामी दैत्यों के गुरु शुक्र देव हैं।
🧾 ज्योतिष में गुरु ग्रह का धन,सुख-सौभाग्य,संतान, अध्यात्म और दान-पुण्य का कारक ग्रह माना गया है। मान्यता है कि कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति शुभ होने पर जातक को समाज में खूब मान-सम्मान मिलता है। करियर में बड़ी कामयाबी मिलती है और वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है। आचार्य श्री गोपी राम के अनुसार, गुरु ग्रह 1 मई से वृषभ राशि में विराजमान हैं और अब अगले साल ही राशि बदलेंगे, लेकिन नक्षत्र परिवर्तन करते रहेंगे। गुरु ग्रह 20 अगस्त को शाम 05 बजकर 22 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र से निकलकर मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 28 नवंबर 2024 को दोपहर 01 बजकर 10 मिनट तक इसी नक्षत्र में उपस्थित रहेंगे। गुरु ग्रह के करीब 3 माह तक मृगशिरा नक्षत्र में विराजमान रहने से कुछ राशियों को जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव होंगे और बेहद शुभ फल प्राप्त होंगे। आइए जानते हैं आचार्य श्री गोपी राम से गुरु गोचर से किन राशियों की चमकेगी किस्मत…_
🐑 मेष राशि : गुरु का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश इस राशि वालों को बड़ा लाभ देने वाला है. मेष राशि वालों के दूसरे भाव में गुरु का गोचर होगा और इससे आपके सभी काम सफल हो सकते हैं. साथ ही आपके लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे. यदि आप नौकरीपेशा हैं तो कोई नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है.
🐂 वृषभ राशि : गुरु इस राशि के लग्‍न भाव में गोचर करेंगे, जिसका लाभ वृष राशि के जातकों को मिलेगा. इससे आपकी आमदनी बढ़ेगी. वहीं यदि आप जीवनसाथी ही तलाश में हैं तो वह अब पूरी होगी. इसके अलावा यदि आप विदेश जाने का प्लान बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए शुभ रहने वाला है.
👩‍❤️‍👨 मिथुन राशि : देवगुरु बृहस्पति के नक्षत्र परिवर्तन से मिथुन राशि के जातकों को भी लाभ होगा। इस राशि के जातक सुख-सुविधा पर धन खर्च कर सकते हैं। इस दौरान प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं। शेयर मार्केट में भी निवेश कर सकते हैं। सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। धन लाभ के भी योग हैं। मित्रों एवं गुरुजनों का सहयोग मिलेगा। इससे भविष्य में लाभ होगा। जॉब बदलने की प्लानिंग कर सकते हैं। निवेश के लिए सही समय है। कंपटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिल सकती है। आसान शब्दों में कहें तो परिणाम मनमुताबिक आएगा। इससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
🦀 कर्क राशि- गुरु के नक्षत्र परिवर्तन से आपको बेहद लाभ मिलने वाला है। जीवनसाथी के सहयोग से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सभी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। सभी अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। यात्रा का योग बनेगा। परिवार में माहौल सुखद रहेगा। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।
🦁 सिंह राशि के जातकों के लिए मृगशिरा नक्षत्र में मंगल-गुरु का संयोग लाभकारी रहेगा। आप ज्यादा कर्मशील बनेंगे। आपके जीवन में स्थिरता आएगी। आपके उचित उपायों से आपको हर क्षेत्र में आर्थिक लाभ होगा। आमदनी का प्रवाह तेज होगा। नौकरीपेशा जातकों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। व्यापारियों को पर्याप्त धन लाभ होगा। एक से अधिक स्रोतों से धन आएगा। जीवन के भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। परिवार के लोग आरामदायक जीवन बिताएंगे। स्वास्थ्य समस्याएं सुलझने से मन प्रसन्न रहेगा।
👰🏻‍♀ कन्‍या राशि : इस गोचर के प्रभाव से आपको धन संबंधी लाभ हो सकता है क्योंकि इस कन्या राशि के 9वें भाव में गुरु गोचर करेंगे. ऐसे में आपको अचानक धन लाभ के अलावा नौकरी में पदोन्‍नति, वेतन में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं. वहीं आप निवेश करते हैं तो इसका अच्छा रिटर्न भी आपको मिल सकता है.
⚖️ तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए गुरु का मंगल के नक्षत्र में प्रवेश मानसिक तनाव दूर करेगा। परिवार में खुशियों भरा माहौल रहेगा। सभी के सहयोग से समस्याओं का समाधान होगा। संतान पक्ष की ओर से खुशी का समाचार मिल सकता है। लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। हर कार्य में भाग्य का साथ मिलेगा।
🦂 वृश्चिक राशि : इस राशि के सप्‍तम भाव में गुरु प्रवेश करेंगे, जिससे आपके करियर को नई दिशा मिल सकती है. आपके जीवन में यदि लंबे समय से कोई समस्या चल रही है तो वह अब खत्म होगी. वहीं यदि आप अपने व्यापार को बढ़ाने का मन बना रहे हैं तो आपको अच्छा खासा लाभ भी हो सकता है.
🏹 धनु राशि : गुरु बृहस्पति का नक्षत्र परिवर्तन आप लोगों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। इसलिए इस दौरान आपोक समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। साथ ही आय के नए स्त्रोत बनेंग। वहीं आपको इस समय निवेश से भी लाभ होगा। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और जमीन व वाहन खरीदने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। वहीं इस अवधि में परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे और बच्चों की उन्नति को देखकर आपका मन प्रसन्न भी होगा। साथ ही इस समय आप देश- विदेश की यात्रा भी कर सकते हैं। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
🐊 मकर राशि : इस राशि के पांचवें भाव में गुरु गोचर करेंगे. ऐसे में गुरु की कृपा आप पर रहने वाली है. आपको इस समय में भाग्य का साथ मिलेगा. यदि आप लंबे समय से कोर्ट-कचहरी के मामले में उलझे हैं तो समस्या का हल होगा. वहीं जीवन साथी ही रिश्ते ठीक नहीं हैं तो अब इनमें मधुरता आने वाली है.
⚱️ कुम्भ राशि- के जातकों पर मंगल और गुरु की कृपा से कोर्ट-कचहरी के मामले में जीत होगी। इनकम के नए मार्ग खुलेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। नौकरीपेशा जातकों के सितारे बुलंदी पर रहेंगे। कारोबारियों का मुनाफा बढ़ जाएगा। मनचाहा लाभ होगा।
🐬 मीन राशि के जातकों के लिए यह समय जीवन में नई ऊंचाइयां छूने का हो सकता है। आपकी मानसिक शक्ति का विकास होता। व्यापारियों के लिए ये समय बेस्ट है। हर निवेश से लाभ होगा।स्टूडेंट्स जातकों को नए अवसर प्राप्त होंगे। आप अपनी टैलेंट से लोगों का दिल जीत सकते हैं। नौकरी की तलाश में जुटे जातक अच्छी सैलरी की जॉब पाएंगे। हर प्रकार के रिश्तों में सुधार होगा। आप अपने परिवार को अधिक समय दे पाएंगे। पारिवारिक खुशियां बढ़ेंगी। जीवन सुखमय रहेगा।

Related Articles

Back to top button