विभाग की माॅनिटरिंग नहीं होने से गुणवत्ता पर ठेकेदार लगा रहा पलीता
आईपीसी कंपनी कर रही पुल और पुलियों का घटिया निर्माण
सिलवानी। तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर बन रहे पुल और पुलियों का धीमा और घटिया निर्माण किया जा रहा है। ठेकेदार एवं विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत के चलते गांधी नगर सड़क पर बनने वाले पुल के निर्माण में जमकर पलीता लगाया जा रहा है। एक तरफ ठेकेदार मनमर्जी से काम कर रहा है, तो दूसरी तरफ विभागीय अधिकारी ने सड़क और पुल-पुलियों की माॅनिटरिंग को ठेकेदार के भरोसे ही छोड़ रखा हैं। करोड़ों की राषि से सड़क और पुल-पुलियों का निर्माण का जिम्मा हरिणाया की आईपीसी कंपनी को दिया गया है। वर्तमान में गांधी नगर पड़ान पर पुलिया का काम चल रहा हे। इस निर्माण में ठेकेदार द्वारा निर्धारित स्टीमेट एवं मापदंडों के विपरीत कार्य किया जा रहा है। पुलों और पुलियों के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण नींव स्तर को माना जाता है, जिसमें ठेकेदार निर्धारित गहराई, चैड़ाई के अलावा मटेरियल का भी सही उपयोग नहीं किया जा रहा है। यहां तक कि षासन के नियमानुसार इन पुलों के निर्माण के समय ठेकेदार द्वारा न तो निर्माण के स्टीमेट का बोर्ड मौके पर लगाया गया है और न ही कोई जिम्मेदार व्यक्ति निर्माण स्थल पर मौजूद रहते हैं। वहीं इस निर्माण की माॅनिटरिंग के लिए तैनात विभागीय अमला भी मौके से गायब है। ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से विभागीय अधिकारियों एवं निर्माण कर्ता ठेकेदार के बीच सांठगांठ से पुलों और सड़क निर्माण की आड़ में लाखों का चूना लगाया जा रहा है तथा षासन की गुणवत्तापूर्ण निर्माण की मंषा पर पानी फेरा रहा है। क्षेत्र के विधायक रामपाल सिंह ने सड़क के निर्माण को ष्षासन स्तर पर अथक प्रयास करके स्वीकृत कराया था ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके। निर्माण कार्यों को देखते हुए ठेकेदार निर्माण बुरी तरह पलीता लगा रहा है। ग्रामीणों ने वरिष्ठ अधिकारियों से हस्तक्षेप कर सुधार की मांग उठाई है।




