धार्मिक

दशहरा, करवा चौथ और दिवाली कब? जानें अक्टूबर के व्रत-त्योहार और ग्रह गोचर की लिस्ट

Astologar Gopi Ram : आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
श्री हरि‌ नारायण
🔮 दशहरा, करवा चौथ और दिवाली कब? जानें अक्टूबर के व्रत-त्योहार और ग्रह गोचर की लिस्ट.
🔘 HEADLINES
🔹 सनातन धर्म में कार्तिक माह का खास महत्व है।
🔹 इस महीने में देवउठनी एकादशी मनाई जाती है।
🔹 भगवान विष्णु की पूजा से हर इच्छा पूरी होती है।
👉🏼 अक्टूबर को अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से 10वां महीना माना जाता है, जबकि भारतीय राष्ट्रीय कैलेंडर के अनुसार ये सातवां महीना है, जिसे अश्विन माह कहा जाता है. धार्मिक और ज्योतिष दोनों के लिहाज से अश्विन माह महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दौरान कई खास व्रत और त्योहार हैं. खासकर खुशियों का पर्व दिवाली, दशहरा, पति-पत्नी के प्यार को दर्शाता करवा चौथ, तुला संक्रांति और रमा एकादशी आदि का उत्सव मनाया जाएगा.
🤷🏻‍♀️ साथ ही इस दौरान सूर्य, बुध, गुरु और मंगल आदि ग्रहों का राशि व नक्षत्र गोचर होगा, जिसके कारण समय-समय पर 12 राशियों के जीवन में बदलाव आएगा. आइए अब जानते हैं आचार्य श्री गोपी राम से इस महीने के व्रत-त्योहार और ग्रह गोचर की पूरी लिस्ट के बारे में.
📜 अक्टूबर 2025 के व्रत-त्योहार सूची
👣 01 अक्टूबर को शारदीय नवरात्र की महानवमी है। इस दिन मां सिद्धिदात्री की भक्ति भाव से पूजा की जाती है।
🏹 02 अक्टूबर को दशहरा और विजयादशमी है। इस शुभ अवसर पर रावण दहन किया जाता है। साथ ही मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है।
❄️ 03 अक्टूबर को पापांकुशा एकादशी है। यह पर्व हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है। इस दिन लक्ष्मी नारायण जी की पूजा की जाती है। साथ ही एकादशी का व्रत रखा जाता है।
🔱 04 अक्टूबर को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस शुभ अवसर पर शनि प्रदोष व्रत मनाया जाएगा।
🐚 06 अक्टूबर को कोजागरी और शरद पूर्णिमा है। इस शुभ अवसर पर लक्ष्मी नारायण जी की पूजा की जाती है।
👵🏻 7 अक्टूबर को वाल्मीकि और मीराबाई जयंती है।
🌝 08 अक्टूबर को आश्विन पूर्णिमा है।
🐁 10 अक्टूबर को करवा चौथ और वक्रतुण्ड संकष्टी है। यह पर्व हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है।
☀️ 11 अक्टूबर को रोहिणी व्रत है। यह पर्व हर महीने मनाया जाता है।
☃️ 13 अक्टूबर को अहोई अष्टमी, मासिक कालाष्टमी और कृष्ण जन्माष्टमी और राधा कुंड स्नान है। यह पर्व हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है।
⚖️ 17 अक्टूबर को तुला संक्रांति है। इस दिन सूर्य देव कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे।
🚩 17 अक्टूबर को रमा एकादशी है। यह पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है।
💰 18 अक्टूबर को धनतेरस, यम दीपक और शनि प्रदोष व्रत है।
🕯️ 19 अक्टूबर को हनुमान पूजा और काली चौदस है। इस शुभ अवसर पर मां काली औ हनुमान जी की पूजा की जाती है।
🪔 20 अक्टूबर को दीवाली और काली पूजा है। यह पर हर साल कार्तिक माह की अमावस्या तिथि पर मनाया जाता है। इसके लिए स्थानीय ज्योतिष की सलाह ले सकते हैं।
🌋 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा और गुजराती नया साल है।
🧘🏻 23 अक्टूबर को भैया दूज और चित्रगुप्त पूजा का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा।
🐀 25 अक्टूबर को विनायक चतुर्थी है। यह पर्व हर महीने शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस दिन से लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत होगी।
🏅 26 अक्टूबर को लाभ पंचमी है। इस शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दिन खरना भी मनाया जाएगा।
🌞 27 अक्टूबर को सूर्य देव को संध्या अर्घ्य दिया जाएगा।
✡️ 28 अक्टूबर को सुबह का अर्ध्य दिया जाएगा। इसके साथ ही छठ पूजा का समापन हो जाएगा।
👩🏻‍🍼 30 अक्टूबर को गोपाष्टमी है।
💮 31 अक्टूबर को अक्षय नवमी है। यह पर्व हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है।
🫵🏼 अक्टूबर 2025 में कब-कब होगा राशि गोचर?
💫 03 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को सुबह 03:47 मिनट पर बुध देव तुला राशि में प्रवेश करेंगे.
☀️ 09 अक्टूबर 2025, बृहस्पतिवार को सुबह 10:55 मिनट पर शुक्र देव कन्या राशि में प्रवेश करेंगे.
🌞 17 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को दोपहर 01:53 मिनट पर सूर्य देव तुला राशि में प्रवेश करेंगे.
🌎 18 अक्टूबर 2025, शनिवार को देर रात 09:39 मिनट पर गुरु देव कर्क राशि में प्रवेश करेंगे.
☄️ 24 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को दोपहर 12:39 मिनट पर बुध देव वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे.
🪐 27 अक्टूबर 2025, सोमवार को दोपहर 03:53 मिनट पर मंगल देव वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे.

Related Articles

Back to top button