ओबेदुल्लागंज में बड़ी कार्यवाही, दो करोड़ रुपए कीमत की जमीन अतिक्रमण मुक्त
ओबेदुल्लागंज । शनिवार को रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज में प्रशासन ने की अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही करते हुए लगभग 2 करोड़ की 4 एकड़ भूमि अतिक्रमण से कराई मुक्त, राजस्व विभाग और नगर परिषद ने की कार्यवाही मोके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा। नगर परिषद औबेदुल्लागंज के अर्जुन नगर क्षेत्र में हरिसिंह कुचबंधिया, सच्चू कुचबंधिया द्वारा शासकीय भूमि पर कब्जा कर अवैध रूप से प्लाट काट कर बेचे गए थे । इसकी जानकारी प्रशासन को लगी जिस पर आज तहसीलदार निकिता तिवारी के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई मौके पर गोहरगंज एसडीएम आदित्य शर्मा भी मौजूद रहे।
गौहरगंज एसडीएम आदित्य शर्मा ने बताया कि प्रशासन को लंबे समय से उक्त भूमि पर कब्जे की सूचना मिल रही थी जिस पर आज भू माफिया से मुक्त कराकर नगर परिषद को सौंपा गया उक्त भूमि की कीमत लगभग दो करोड़ आंकी जा रही।



