मध्य प्रदेश

सांदीपनि विद्यालय सिलवानी के छात्रों को कराया गया शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण

सिलवानी। सांदीपनि विद्यालय सिलवानी में संचालित नवीन व्यवसायिक शिक्षा योजना (स्टार प्रोजेक्ट ) के अंतर्गत संचालित ट्रेड आईटी/आईटीआईटीईस एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर के छात्रों को 5 दिसम्बर 2025 शुक्रवार को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रहली जिला सागर में कॉलेज का भ्रमण कराया गया, जिसमें संस्था के प्राचार्य द्वारा छात्रों को व्यवसायिक शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, कॉलेज में संचालित विभिन्न प्रकार की ट्रेड की जानकारी दी। एवं औद्योगिक प्रशिक्षण कंप्यूटर लैब में प्रैक्टिकल कराया, नई शिक्षा नीति, की जानकारी दी गई । साथ ही भ्रमण में रहली स्थित टिकी टोरिया रहली, रानगिर एवं वनदेवीका भ्रमण भी छात्रों को कराया गया। जिसमें शिक्षक राजेंद्र विश्वकर्मा । व्यवसायिक शिक्षक प्रशिक्षक आकाश चौरसिया IT) एवं अमित रघुवंशी E&H ने छात्रों का मार्गदर्शन किया।

Related Articles

Back to top button