मध्य प्रदेश

देहदान करने वाले शिक्षाविद् स्व, कमलेश राय की जयंती पर विधार्थियों को बांटी गई शैक्षणिक सामग्री

सिलौड़ी के सभी शासकीय विधालयों में कापी,पेन व अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण, शिक्षा और मानव सेवा का दिया संदेश
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिलौंडी के सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं देहदान के प्रेरणास्रोत स्वर्गीय कमलेश राय की जन्म जयंती सेवा और समर्पण के भाव के साथ मनाई गई । इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मनोरमा राय, पुत्र अमरेश राय तथा पुत्रवधू श्रीमती शिखा राय द्वारा सिलौंडी के सभी शासकीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को कॉपी, पेन एवं अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई ।
अमरेश राय ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह की प्रेरणा से परिवार ने स्व. कमलेश राय की जन्म जयंती को समाजसेवा के रूप में मनाने का निर्णय लिया । विधायक द्वारा दिए गए संदेश “अपने परिजनों के जन्मदिन उत्सव के साथ मिलकर मनाएं और जरूरतमंदों की सहायता करें” से प्रेरित होकर परिवार ने विद्यालयों में बच्चों के बीच यह आयोजन किया।
स्वर्गीय कमलेश राय ने अपने जीवन के 42 वर्ष 6 माह शासकीय विद्यालयों में शिक्षक के रूप में विद्यार्थियों को शिक्षित करने में समर्पित किए। उन्होंने अपने निधन के उपरांत भी मानव सेवा की अनूठी मिसाल पेश करते हुए अपनी देह जबलपुर मेडिकल कॉलेज को दान कर दी, जहां आज भी मेडिकल के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई और प्रशिक्षण में उनका योगदान बना हुआ है ।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने शैक्षणिक सामग्री पाकर प्रसन्नता व्यक्त की । उपस्थित लोगों ने स्व. कमलेश राय के शिक्षा, सेवा और देहदान जैसे प्रेरणादायी कार्यों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया ।

Related Articles

Back to top button