मध्य प्रदेश

नागिन की तरह हो रही बिजली पोल, डीपियाँ शिफ्टिंग, इंजीनियर ठेकेदार गायब, अनट्रेंड कर्मचारियों के भरोसे चल रहा काम

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
रायसेन शहर में इन दिनों 53 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन सड़क चौड़ीकरण का कार्य जोरों पर चल रहा है।साथ ही ईएनटी विभाग पीडब्ल्यू डी रायसेन द्वारा ठेकेदार अंकित जैन से बिजली पोल और डीपियाँ शिफ़्टिंग कार्य एक लाइन से न कर नागिन की चाल की तरह टेढ़ा मेढ़ा आकार के समान अनट्रेंड मजदूर कर्मचारियों से घटिया किस्म के कराए जा रहे हैं। जिससे कार्य की क्वालिटी ठीक नहीं है। किराना व्यापारी शिवजीत राठौर ,वीरेंद्र ताम्रकार ,पवन शाक्या ने बताया कि कार्य की क्वालिटी भी ठीक नहीं है।लाखों करोड़ों के हो रहे कार्य की विभाग के इंजीनियरों से लेकर ठेकेदार अंकित जैन ने अभी तक कार्य की मॉनिटरिंग तक नहीं की जा रही है।जिससे पोल शिफ्टिंग कार्य डीपीयां लगाने के कार्य पर सवाल खड़े होने लगे हैं।लोगों का कहना है कि जंफर केबिल इतने घटिया स्तर के लगाए जा रहे हैं।जो बार बार अचानक खराबी आने पर फाल्ट होने के साथ ही जल जाते हैं।बिजली पोल कहीं सीधे तो कहीं आड़े तिरछी अवस्था में लगाए जा रहे हैं।जिम्मेदार अधिकारी इस पूरे मामले में खामोश बने हुए हैं।इस संबंध में विभाग के इंजीनियर पंकज साहू का कहना है कि काम की मॉनिटरिंग की जारही है। लोगों का इस तरह का आरोप सरासर गलत अनुचित है।
वीडियो रायसेन-महामाया चौक में लगाई आड़ी तिरछी डीपी।

Related Articles

Back to top button