मध्य प्रदेश

तेजगढ़ में परेवा जलाशय से निकली नहर पर अतिक्रमण

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेजगढ़ । दमोह जिले के विकासखंड तेंदूखेड़ा के ग्राम सुनवाही उमरिया के पास परेवा जलाशय का निर्माण कई वर्षों पूर्व किसानों को नहरो से सिंचाई के लिए किया गया था जिससे क्षेत्र के दर्जनों ग्रामों के लिए कृषि भूमि की सिंचाई के लिए नहरे का निर्माण किया गया था लेकिन इसी तालाब की एक नहर तेजगढ़ से निकली है जिसमें तेजगढ़ के रहवासी लोगों ने नहर पर अतिक्रमण कर लिया है जिससे नहर से जो पानी सिंचाई के लिए आगे के ग्रामों को जाता था है वह पूर्ण रूप से तेजगढ़ से आगे नहीं निकल पा रहा है जिस कारण से किसने की रवि फसल की बोवनी नहीं हो पा रही है किसानों ने नहर पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर अनेकों बार उच्च अधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराया है लेकिन उनके द्वारा इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं करने से यह नहर पूरी तरह से अतिक्रमण की चपेट में आ चुकी है।

Related Articles

Back to top button