मध्य प्रदेशमनोरंजन

ब्रेनिएक्स पब्लिक स्कूल सिलवानी में बाल दिवस पर रंगारंग बाल मेले का भव्य आयोजन

सिलवानी । नगर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था ब्रेनिएक्स पब्लिक स्कूल, सिलवानी में बाल दिवस के उपलक्ष्य में स्कूल कैंपस में रंगारंग बाल मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष विद्यालय के प्राचार्य गजेन्द्र रघुवंशी एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई।
बाल मेले में विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट खाद्य सामग्रियों के आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जिनमें पानी पुरी, छोला चाट, कटोरी चाट, टिक्की, केक, पेस्ट्री, क्रीम रोल, कस्टर्ड, समोसा, कचौड़ी, चाऊमीन, नूडल्स सहित अनेक लज़ीज़ व्यंजन शामिल थे। बच्चों और अभिभावकों ने इन सभी व्यंजनों का भरपूर आनंद लिया।
इसके साथ ही गेम ज़ोन में बच्चों के लिए कई रोचक खेलों का आयोजन किया गया, जिनमें सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर खूब आनंद उठाया। पूरा विद्यालय परिसर बच्चों की हंसी, उत्साह और रंग-बिरंगी सजावट से उत्सवमय माहौल में डूब गया।
विद्यालय के प्राचार्य गजेन्द्र रघुवंशी ने बताया कि ऐसे मनोरंजक एवं रचनात्मक कार्यक्रम बच्चों की सृजनात्मकता को बढ़ाते हैं और उनकी ओवरऑल पर्सनैलिटी डिवेलपमेंट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों के सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Back to top button