चौकी सिलौड़ी पुलिस की अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान* । पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिलेभर में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद के मार्गदर्शन तथा ढीमरखेड़ा थाना पुलिस के सहयोग से चौकी सिलौड़ी पुलिस ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है ।
जानकारी के अनुसार दिनांक 27 मई को चौकी सिलौड़ी थाना ढीमरखेड़ा पुलिस को ग्राम कंजिया पुल के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रूप से रेत परिवहन किए जाने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और वाहन चालक से पूछताछ की गई । चालक ने अपना नाम सुरेन्द्र कोल पिता ज्ञानचंद कोल, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम सोनारखेड़ा बताया ।
पुलिस द्वारा चालक से ट्रैक्टर चलाने का लाइसेंस एवं रेत परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका । इसके बाद पुलिस ने मौके पर गवाहों की उपस्थिति में ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित रेत को जब्त कर लिया ।
जप्तशुदा ट्रैक्टर-ट्रॉली को सुरक्षार्थ चौकी परिसर में खड़ा कराया गया है तथा आरोपी के विरुद्ध धारा 106 बी.एन.एस.एस. के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है ।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय, प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा एवं आरक्षक रामसेवक विश्वकर्मा की विशेष भूमिका रही।



