क्राइम

पंचायत सचिव के घर EOW का छापा, करोड़ो का आसामी निकला

सतना। आय से अधिक संपत्ति का मामला। सतना जिले की मैहर जनपद की महेगर ग्राम पंचायत में पदस्थ सचिव रामानुज त्रिपाठी के निवास पर EOW का छापा । करोड़ो का आसामी निकला पंचायत सचिव, प्राथमिक जांच में खुलासा।
4 लाख की नगदी, 5 लाख के आभूषण मिले। 1 फोर व्हीलर, 3 बाइक, एक दर्जन बैंक खाते।कई बीमा पॉलिसी, जमीनों के भी मिले कई दस्तावेज।
अब तक 24 लाख की वास्तविक आय का आकलन जबकि अर्जित संपति करीब एक करोड़ से ज्यादा। जांच जारी। एसपी EOW वीरेंद्र कुमार जैन के नेतृत्व में हो रही जांच।
पंचायत सचिव रामानुज त्रिपाठी के घर EOW का छापा। आय से अधिक संपत्ति का मामला। मैहर जनपद की महेगर ग्राम पंचायत में पदस्थ है सचिव त्रिपाठी। EOW रीवा की 15 सदस्यीय टीम का छापा।

Related Articles

Back to top button