मध्य प्रदेश

कक्षा 5 वी की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूर्ण, 8 वी का 75 प्रतिशत

सिलवानी। मूल्यांकन केंद्र शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिलवानी पर कक्षा 5वी व 8वीं की वार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य चल रहा है। दिनांक 14 अप्रैल से प्रारम्भ हुये मूल्यांकन में 90 शिक्षक मूल्यांकन कर रहे हैं।
सहायक मूल्यांकन केंद्र अधिकारी अजय चौरसिया ने बताया कि मूल्यांकन केंद्र शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिलवानी पर कुल 33 परीक्षा केंद्र की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो रहा है। 122 स्कूल की कक्षा 5 की 4028 तथा कक्षा 8 वी की 4410 वार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। कक्षा 5 वी की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूर्ण हो गया है जबकि कक्षा 8 वी का मूल्यांकन कार्य लगभग 75 प्रतिशत पूर्ण हो ग्या है।
बीआरसीसी शैलेंद्र यादव, बीईओ नरेश रघुवंशी ने मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मूल्यांकन केंद्र अधिकारी आज़ाद राय भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button