खेल

जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

संभाग स्तर के लिए चयन
सिलवानी । 12वीं स्कूल विभागीय खेल प्रतियोगिता 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय सांदीपनी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलवानी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर कई खिलाड़ियों का संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।
चयनित खिलाड़ियों में मनोज पाठक (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुलसीपार), शैलेंद्र राजपूत (शासकीय हाईस्कूल मूडला चावल), मोहम्मद तारीक (सांदीपनी विद्यालय सिलवानी), अमित श्रीवास्तव (उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीरपुर), शेख रसूल (सिलवानी), शिवम रघुवंशी (सांदीपनी विद्यालय देवरी), मीना पांडे (उत्कृष्ट विद्यालय रायसेन), सुरतीक्षा शर्मा एवं सोनम अहिरवार (रायसेन) शामिल हैं।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन एवं उत्कृष्ट कौशल का परिचय दिया। आयोजकों एवं खेल अधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी तथा संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी।
स्थानीय खेल प्रेमियों ने भी खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा को निखारने का बेहतर अवसर प्रदान करती हैं।

Related Articles

Back to top button